facebookmetapixel
Artemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़तBudget 2026 से पहले नॉमिनल GDP ग्रोथ को रफ्तार, 10.5 फीसदी तक रहने का अनुमानअब एक ही मासिक स्टेटमेंट में दिखेगा फाइनेंस का पूरा हिसाब-किताब, SEBI-RBI करने जा रही बड़ी पहलJIO की लिस्टिंग और रिटेल कारोबार की तेज रफ्तार से रिलायंस की ग्रोथ को मिलेगा नया बूस्टस्मॉलकैप फंडों ने माइक्रोकैप शेयरों से बनाई दूरी, निवेश 2 फीसदी पर सिमटा; वेंचुरा की स्टडी में खुलासाCII सर्वे: उद्योगों का भरोसा पांच तिमाही के उच्च स्तर पर, मांग और निवेश को मिला बलविश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में चमकेगी भारत की विकास गाथा, दुनिया देखेगी ग्रोथ इंजन का दम

पिछड़ों के एकजुट होते ही सत्ता से दूर हुई कांग्रेस : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने दो रैलियां करने के बाद रांची में तीन किलोमीटर का रोड शो निकाला।

Last Updated- November 10, 2024 | 10:09 PM IST
Congress lost power as soon as backward classes united: Modi पिछड़ों के एकजुट होते ही सत्ता से दूर हुई कांग्रेस : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए ‘एक हैं तो सेफ (सुरक्षित) हैं’ का नारा भी बुलंद किया। झारखंड विधान सभा चुनाव के मद्देनजर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद समाज के इस बिखराव का चुनावी फायदा उठाया और केंद्र में सरकारें बनाती रही।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी की एकजुटता की घोर विरोधी रही है। आजादी के बाद जब तक समाज बिखरा रहा, कांग्रेस ‘बांटो और राज करो’ के सिद्धांत के जरिये केंद्र में सरकारें बनाती रही, लेकिन जैसे ही ये समुदाय एकजुट हुए जो कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई।’

मोदी ने लोगों से इस ‘गणित’ को समझने का अनुरोध किया और कहा कि 1990 में पिछड़े वर्ग को जब आरक्षण मिला तब इस समाज की अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद से कांग्रेस अब तक लोकसभा में 250 सीट भी नहीं जीत पाई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने झारखंड बनाया है और इसे आकार भी हम ही देंगे।’

गुमला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर खनिज, जंगल, रेत और कोयले जैसे राज्य के समृद्ध संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया और दावा किया कि इससे ‘रोटी, माटी और बेटी’ पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो रैलियां करने के बाद रांची में तीन किलोमीटर का रोड शो निकाला।

First Published - November 10, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट