facebookmetapixel
Weather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, भगवंत मान ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।

Last Updated- May 11, 2024 | 12:44 PM IST
Kejriwal visits Delhi's Hanuman Mandir
Kejriwal visits Delhi's Hanuman Mandir

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।

केजरीवाल के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान का धन्यवाद व्यक्त और “तानाशाही के खिलाफ लड़ाई” में लोगों से समर्थन मांगा।

केजरीवाल दोपहर एक बजे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में दो रोड शो करेंगे।

First Published - May 11, 2024 | 12:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट