Air India Express Freedom Sale: देश की आजादी का 77वां वर्षगांठ मनाने के लिए टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India Express ने फ्रीडम सेल की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही एयरलाइन आजादी के रंग में रंगी हुई है और पैसेंजर्स को केवल 1947 रुपये में यात्रा का सुनहरा मौका दे रही है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए पैसेंजर्स 5 अगस्त तक बुकिंग करा सकते हैं।
इन्हीं रूट्स पर मिलेगा फ्रीडम सेल का ऑफर
Air India Express ने प्रेस रिलीज में बताया है कि यह ऑफर 15 इंटरनेशनल और 32 डोमेस्टिक रूट्स पर उपलब्ध है। इनमें दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरु-गोवा, और दिल्ली-ग्वालियर जैसे प्रमुख रूट्स शामिल हैं। पैसेंजर्स इन रूट्स पर इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
Join us as we kick off our celebration of 77 years of Independence with our #FreedomSale. #FlyAsYouAre with Xpress Lite fares starting from ₹1947. Or spread your wings with special Value, Flex or Biz fares across our network. Personalise your travel experience with up to 47% off… pic.twitter.com/i8sCjUa2iP
— Air India Express (@AirIndiaX) July 31, 2024
बुकिंग की तारीख
एयरलाइन ने जानकारी दी कि यह सेल कस्टमर्स के लिए 5 अगस्त 2024 तक लागू है। पैसेंजर्स 20 अगस्त से 30 सितंबर 2024 के बीच यात्रा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयर पैसेंजर्स को 5 अगस्त से पहले अपनी बुकिंग करानी होगी।
यह भी पढ़ें: Tata Motors Q1 results: टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़ा, कमाए 1,09,623 करोड़ रुपये
अतिरिक्त लाभ
Air India Express के वेबसाइट Airindiaexpress.com पर बुकिंग करने पर कस्टमर्स को एक्सक्लूसिव जीरो-चेक-इन बैगेज एक्सप्रेस लाइट फेयर का भी फायदा मिल सकता है। एक्सप्रेस लाइट फेयर के तहत बिना किसी एडिशनल चार्ज के 3 किलोग्राम केबिन बैगेज की प्री-बुकिंग और घरेलू उड़ानों में 15 किलोग्राम बैगेज के लिए ₹1000 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 किलोग्राम बैगेज के लिए ₹1300 का रियायती शुल्क भी शामिल है।