facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Tata Motors Q1 results: टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़ा, कमाए 1,09,623 करोड़ रुपये

Advertisement

Tata Motors Q1 results: टाटा मोटर्स की जुलाई महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 71,996 यूनिट रह गई।

Last Updated- August 01, 2024 | 5:53 PM IST
Tata Motors

Tata Motors Q1 results: देश की प्रमुख ऑटोमेकर कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने गुरुवार, 1 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। Q1FY25 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 74 फीसदी बढ़कर 5,566 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 3,203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Tata Motors की कमाई बढ़ी

टाटा ग्रुप की कंपनी ने कहा कि Q1FY25 में इसकी कुल आय बढ़कर 1,09,623 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 1,03,597 करोड़ रुपये थी।

Tata Motors की कुल बिक्री 11 फीसदी घटी

टाटा मोटर्स की जुलाई महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 71,996 यूनिट रह गई। कंपनी ने जुलाई 2023 में 80,633 यूनिट की बिक्री की थी।

इसके अलावा घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) सहित यात्री वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत घटकर 44,954 यूनिट रह गई। जुलाई 2023 में यह 47,689 यूनिट थी। कमर्शियल वाहनों की बिक्री जुलाई में 18 फीसदी घटकर 27,042 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 32,944 यूनिट थी।

Also read: Sun Pharma Q1 results: देश की सबसे बड़ी घरेलू दवा कंपनी का मुनाफा 40 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू में भी हुआ इजाफा

Tata Motors का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूटा

BSE पर, टाटा मोटर्स के शेयर 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 1,144.60 रुपये पर बंद हुए।

Q1FY25 में टाटा मोटर्स का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2,190 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 64 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 18,851 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 16,132 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement