facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

‘देश को शीर्ष विमानन केंद्र बनाने का लक्ष्य’

Advertisement

नायडू ने कहा कि भारत में नागर विमानन क्षेत्र ने पिछले दस वर्षों में तेज वृद्धि की है और अब हमारा लक्ष्य वैश्विक स्तर पर नंबर एक घरेलू केंद्र बनना होना चाहिए।

Last Updated- December 14, 2024 | 8:15 AM IST
Aviation
Representative Image

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र में पिछले 10 साल में तीव्र वृद्धि हुई है और अब लक्ष्य देश को शीर्ष घरेलू विमानन केंद्र बनाना है। नायडू ने कहा कि भारत में नागर विमानन क्षेत्र ने पिछले दस वर्षों में तेज वृद्धि की है और अब हमारा लक्ष्य वैश्विक स्तर पर नंबर एक घरेलू केंद्र बनना होना चाहिए।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे कोलकाता के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का प्रतीक चिह्न (लोगो) पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए गौरवशाली रहे हैं।

इस दौरान कई हवाई अड्डों का विस्तार हुआ है और यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। नायडू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने सारी सीमाएं लांघ दी हैं और अब हम पूरी दुनिया में तीसरे सबसे बड़े घरेलू नागर विमानन केंद्र बन गए हैं, और अब हमें इसे और आगे ले जाना है।’

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 8:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement