facebookmetapixel
52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुखNRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?भारत की वित्तीय ताकत बढ़ी! RBI के आंकड़ों ने दिखाई बड़ी तस्वीरभारत की ग्रोथ स्टोरी को रफ्तार दे रहे 40 वर्ष से कम उम्र के उद्यमी, 31 लाख करोड़ रुपये के उद्यमों की कमाननवंबर में क्यों सूख गया विदेश भेजा जाने वाला पैसा? RBI डेटा ने खोली परतप्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमी

Acharya Satyendra Das Demise: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ PGI में ली आखिरी सांस

आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह न्यूरोलॉजी वार्ड के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में इलाज करा रहे थे।

Last Updated- February 12, 2025 | 11:14 AM IST
Acharya Satyendra Das
Chief Priest of Shri Ram Janmabhoomi Temple, Acharya Satyendra Das

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) अस्पताल में अंतिम सांस ली।

आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह न्यूरोलॉजी वार्ड के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में इलाज करा रहे थे। इसके अलावा, वह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित थे।

SGPGI अस्पताल ने कहा, “राम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी का आज निधन हो गया। उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती किया गया था।”

आचार्य सत्येंद्र दास करीब 20 साल की उम्र से राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।

अयोध्या के आचार्य दास का अंतिम संस्कार गुरुवार को सरयू नदी के तट पर किया जाएगा। उनके शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर फिलहाल लखनऊ से अयोध्या लाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे “अपूरणीय क्षति” बताया।

First Published - February 12, 2025 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट