भारत

ओडिशा के 7 उत्पादों को मिला GI टैग, कुल संख्या बढ़कर हो गई 25

ओडिशा के लांजिया साओरा की पेंटिंग ने आधिकारिक तौर पर जीआई का दर्जा हासिल कर लिया है

Published by
भाषा   
Last Updated- January 04, 2024 | 10:37 PM IST

ओडिशा की लांजिया साओरा पेंटिंग, डुंगरिया कोंध कढ़ाई वाली शॉल और खजूरी गुड़ सहित सात उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा दिया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले विशिष्ट उत्पादों को अलग खूबियों की वजह से जीआई का दर्जा दिया जाता है।

अधिकारी के अनुसार, चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री ने ढेंकनाल मगजी (खाद्य पदार्थ), सिमिलिपाल काई चटनी, नयागढ़ कांतिमुंडी बैंगन और कोरापुट कालाजीरा चावल को भी बुधवार को भौगोलिक संकेतक का दर्जा देने की घोषणा की। इसके साथ ही ओडिशा में पाए जाने वाले 25 उत्पादों को अबतक यह दर्जा मिल चुका है।

इस बीच, राज्य अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लिखा, ‘ओडिशा के लांजिया साओरा की पेंटिंग ने आधिकारिक तौर पर जीआई का दर्जा हासिल कर लिया है।’

First Published : January 4, 2024 | 10:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)