facebookmetapixel
Advertisement
स्वास्थ्य बीमा से करेंगे परहेज तो बचत उड़ेगी, कर्ज चढ़ेगा और बिगड़ जाएगा निवेशसाकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने की घटना: मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, FIR दर्जUP Diesel Crisis: धान की रोपाई से पहले यूपी के तराई जिलों में डीजल के लिए हाहाकार, नेपाल तस्करी ने बढ़ाई परेशानीIndia-US Trade Deal: अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 4 दिन की मैराथन बैठकUpcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹500 से निवेश शुरूRBI MPC Meet: Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर…क्या होगा RBI का फैसला? बता रहे हैं एक्सपर्ट्सUpcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में लौटी रौनक, इस हफ्ते आ रहे हैं 5 नए IPO; निवेशकों के लिए बड़ा मौकाफिनटेक सेक्टर में उतरने की तैयारी में है LIC, रणनीतिक निवेश की भी योजना : CEO आर दुरईस्वामीMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, RBI के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चाल2400% का बड़ा डिविडेंड! टूथपेस्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

कूनो नैशनल पार्क पहुंचे 12 नए चीते

Advertisement
Last Updated- February 18, 2023 | 5:02 PM IST

दक्षिण अफ्रीका से लाया गया 12 चीतों का नया जत्था शनिवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित कूनो नैशनल पार्क पहुंच गया। इन चीतों में सात नर और पांच मादा चीते हैं। चीतों में से दो को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा जबकि अन्य 10 चीतों को भी बारी-बारी से क्वारंटाइन कर दिया गया। मुख्यमंत्री चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने चीतों के बाड़े का निरीक्षण भी किया।

दक्षिण अफ्रीका से चीते लेकर आया भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शनिवार सुबह ही ग्वालियर पहुंचा था। सेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से इनको नैशनल पार्क पहुंचाया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘कूनो नैशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ने जा रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। चीतों का पुनर्वास पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।’

इससे पहले गत वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गये आठ चीते कूनो में छोड़े गए थे। 12 नये चीतों के आने के साथ ही उनकी कुल तादाद 20 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार कूनो के आसपास चीता टूरिज्म को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में में शिवपुरी के स्थानीय सहरिया आदिवासियों को गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने तथा उनके पारंपरिक आवासों को पर्यटकों के लिए होम स्टे के रूप में तैयार करने की एक परियोजना शुरू की गई है।

Advertisement
First Published - February 18, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement