facebookmetapixel
Advertisement
भारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेतसिर्फ जनसंख्या से नहीं बनेगा विकसित भारत, बीएस मंथन में बेरी ने बताया असली फॉर्मूलातेजी से बदल रहा भारत का FMCG सेक्टर, Gen-Z इसमें भी ला रहे विविधता: ITC चैयरमेन संजीव पुरीभारतीय बाजारों से FIIs लगातार क्यों निकाल रहे पैसा? जेफरीज के Chris Wood ने बताए ‘2’ बड़े कारणMexico Cartel Leader Killed: इश्क, इंटेलिजेंस और इनकाउंटर! मैक्सिको की सबसे बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानीAI रेस में चीन सबसे आगे, भारत कर रहा ‘रिवर्स AI ट्रेड’: Jefferies के क्रिस्टोफर वुडAuto Stocks: निर्यात में उछाल, मुनाफे में दम- क्या ये 3 शेयर बनेंगे 2026 के सुपरस्टार?Business Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 1Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना टूटा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें निवेशकों के लिए क्या है संकेत

भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर में 2026 तक 10 लाख नौकरियां पैदा होंगी

Advertisement

सेमीकंडक्टर उद्योग को सरकार द्वारा समर्थन दिए जाने के अलावा, कई निजी कंपनियों ने भारत में नई सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधाओं के निर्माण में निवेश करने की मंशा जताई है।

Last Updated- November 12, 2024 | 6:48 AM IST
semiconductor chips

भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता भारत 2026 तक इसके विभिन्न क्षेत्रों में 10 लाख नौकरियों का सृजन कर सकता है।

प्रतिभा समाधान कंपनी एनएलबी सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मांग विभिन्न श्रेणियों में दिखने की उम्मीद है। इनमें चिप सेमीकंडक्टर विनिर्माण में लगभग तीन लाख नौकरियां, एटीएमपी (असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग) में लगभग दो लाख नौकरियां और चिप डिजाइन, सॉफ्टवेयर विकास, सिस्टम सर्किट और विनिर्माण आपूर्ति शृंखला प्रबंधन में अतिरिक्त पद शामिल हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि इंजीनियर, संचालक, तकनीशियन और गुणवत्ता नियंत्रण, खरीद और सामग्री इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों सहित कुशल कार्यबल की मांग होगी, जो 2026 तक एक मजबूत सेमीकंडक्टर प्रतिभा तैयार करने की भारत की रणनीति के अनुरूप है।

Also read: HFCL गठजोड़ को BharatNet के तीसरे चरण के लिए मिलेगा 13,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

सेमीकंडक्टर उद्योग को सरकार द्वारा समर्थन दिए जाने के अलावा, कई निजी कंपनियों ने भारत में नई सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधाओं के निर्माण में निवेश करने की मंशा जताई है। यह रिपोर्ट आंतरिक डेटा विश्लेषण और उद्योग जगत की रिपोर्ट पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि इस कदम से भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्रांति आएगी, जिससे उच्च तकनीक और निर्माण क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 6:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement