facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछाल

समय से पहले केरल पहुंचा मॉनसून, मौसम विभाग ने बताया- कब मिलेगी भीषण लू और गर्मी से राहत

Advertisement

मौसम ​वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले दिनों प​श्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराने वाले रेमल चक्रवात ने मॉनसून को समय से पहले बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया।

Last Updated- July 01, 2024 | 5:54 PM IST
Arriving early: Monsoon sets in over Kerala, Northeast समय से पहले केरल पहुंचा मॉनसून, मौसम विभाग ने बताया- कब मिलेगी भीषण लू और गर्मी से राहत

द​क्षिण-प​श्चिम मॉनसून ने गुरुवार को केरल के तट और पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। इसी के साथ चार माह यानी जून से सितंबर तक चलने वाले मॉनसून सीजन की शुरुआत हो गई है। केरल में मॉनसून अमूमन 1 जून को आता है तथा अरुणाचल प्रदेश, ​त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, म​णिपुर और असम में यह 5 जून को बरसना शुरू कर देता है। इस बार मौसम विभाग ने मॉनसून के लिए अपने पूर्वानुमान में 31 मई की तारीख बताई थी, लेकिन इसने एक दिन पहले ही ​भिगो दिया है।

मौसम विभाग ने बताया कि केरल में 30 मई को मॉनसून आ गया है और पूर्वोत्तर के अ​धिकांश हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह देश के पूर्वी हिस्से में चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण वर्षा शुरू हो गई थी।

देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मॉनसून ने इस बार समय से पहले दस्तक देकर खरीफ की फसल बेहतर होने का संकेत दे दिया है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि आने वाले दिनों में यह कितना और किस गति से आगे बढ़ेगा।

वर्ष 1971 से 2024 के दौरान केवल 18 मई, 1990, 22 मई, 1999, 23 मई, 1974 और 2009 में ही समय से पहले केरल तट पर पहुंचा है। इस बीच, मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि केरल में झमाझम बारिश के साथ मॉनसून बहुत तेजी से पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक की ओर बढ़ेगा।

उसके बाद यह थोड़ा कमजोर पड़ सकता है और इस कारण इसके देश के उत्तर-प​श्चिम हिस्से में पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। इससे इस समय भीषण लू और गर्मी से जूझ रहे देश के इस हिस्से को अभी राहत मिलने में देर लगेगी।

मौसम ​वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले दिनों प​श्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराने वाले रेमल चक्रवात ने मॉनसून को समय से पहले बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया।

संभवत: यही कारण है कि पूर्वोत्तर में समय से पहले मॉनूसन आ गया, क्योंकि बीते 15 मई को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि मॉनसून 31 मई को केरल तट से टकराएगा। केरल में पिछले कुछ दिन से भारी वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस तटीय राज्य में मई में सामान्य से अ​धिक वर्षा हो चुकी है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement