facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

तकनीकी गड़बड़ी से TMB दाखिल नहीं कर सका विवरण : सूत्र

Advertisement

इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने कहा कि बैंकों को इन एसएफटी लेनदेन की सूचना समय-समय पर IT को देनी होती है।

Last Updated- July 02, 2023 | 10:03 PM IST
TMB could not file details due to technical glitch: Sources
BS

आयकर विभाग द्वारा यह संकेत दिए जाने के बाद कि तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) ने 3,610 करोड़ रुपये तक के लेनदेन का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं कराया है, सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया है कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। बैंक ने अब पिछले कुछ दिनों में सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

आयकर विभाग के अनुसार TMB ने 10,000 से अधिक खातों से जुड़े लगभग 2,700 करोड़ रुपये की नकद जमा से संबंधित वित्तीय लेनदेन (एसएफटी) का विवरण जमा नहीं किया था। अधिकारियों ने विशिष्ट क्रेडिट कार्ड भुगतान की विसंगतियों पर भी प्रकाश डाला था, जो कुल 110 करोड़ रुपये के लेनदेन, 200 करोड़ रुपये से अधिक के लाभांश वितरण और 600 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर जारी किए जाने से संबंधित थी।

इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने कहा कि बैंकों को इन एसएफटी लेनदेन की सूचना समय-समय पर IT को देनी होती है। बैंक ने सभी जरूरी सूचना दे दी थी, लेकिन कुछ गैर-इरादतन तकनीकी त्रुटि की वजह से यह जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई थी। यह जानबूझकर की गई चूक नहीं थी।

सूत्रों से संकेत मिलता है कि इस वजह से शायद बैंक पर कोई जुर्माना न लगे, क्योंकि अगर यह चूक जानबूझकर भी हुई है, तो भी जुर्माना केवल 50,000 रुपये के दायरे में रहने की संभावना है। आयकर विभाग ने 27 से 28 जून को तुतुकुडी के इस बैंक के कार्यालयों पर अचानक छापा मारा था।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement