facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

S&P Global का अनुमान: वित्त वर्ष 26 में असुरक्षित ऋणों में बढ़ेगा दबाव और फंसेगा अधिक धन

Advertisement

S&P Global ने यह भी कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता के कारण बुनियादी ढांचे को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कॉरपोरेट का पूंजीगत व्यय प्रभावित हो सकता है।

Last Updated- November 13, 2025 | 9:58 PM IST
Loan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026 के दौरान भारत में असुरक्षित खुदरा ऋणों (व्यक्तिगत ऋण और माइक्रोफाइनैंस) में फंसा ऋण चरम पर होगा। इसमें यह भी  कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितता के कारण बुनियादी ढांचे को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कॉरपोरेट का पूंजीगत व्यय प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से भारत में ऋण वृद्धि प्रभावित हो सकती है। कॉरपोरेट उधारी ने गति पकड़ी है, लेकिन अनिश्चितता की स्थिति में  निजी पूंजीगत व्यय से जुड़ी वृद्धि में देरी हो सकती है।

रेटिंग एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के साथ भारत का कम कारोबार होने की वजह से शुल्क का असर कम रहेगा, लेकिन भारत में माल भेजे जाने जैसे द्वितीयक असर स्टील और रसायन जैसे कुछ क्षेत्रों में हो सकता है।

एसऐंडपी ग्लोबल ने इस बात पर जोर दिया है कि तेजी से बढ़े कुछ खुदरा क्षेत्रों जैसे असुरक्षित व्यक्तिगत ऋण और माइक्रोफाइनैंस ऋण में गैर निष्पादित संपत्ति बढ़ सकती है। छोटे और मझोले उद्यमों (एसएमई) और वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र पर दबाव के कारण शुरुआती चूक बढ़ी है।

इसमें कहा गया है, ‘हमारा मानना है कि सुरक्षित खुदरा ऋण में अंडरराइटिंग मानक बेहतर है और इस सेग्मेंट में चूक प्रबंधन योग्य रहेगी। इसी तरह से माइक्रोफाइनैंस में नियम सख्त किए जाने से संपत्ति की गुणवत्ता पर दबाव पड़ सकता है। भारत की बेहतरीन वृद्धि और ब्याज दर में गिरावट से भी बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता को समर्थन मिल रहा है।’

भारतीय रिजर्व बैंक ने असुरक्षित ऋणों में तेज वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए 2023 में असुरक्षित ऋण पर जोखिम अधिभार बढ़ाया। बाद में बैंकिंग नियामक ने 2024 में मानदंडों में ढील दी। माइक्रोफाइनैंस उद्योग निकायों – एमएफआईएन और सा-धन ने भी कम आय वाले उधारकर्ताओं की संख्या सीमित करने के कदम उठाए हैं।

बैंक ऋण पर एसऐंडपी ग्लोबल ने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि वित्त वर्ष 26 में ऋण वृद्धि 11-12 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी, जो वित्त वर्ष 2025 के स्तर के समान है। इसमें खुदरा ऋण सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।’

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement