facebookmetapixel
Advertisement
मॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारतTata Trusts की इस हफ्ते अहम बैठक! Tata Sons AGM से पहले बढ़ी कोरम और नेतृत्व को लेकर चिंता

ऐसा होता है तब, बाजार में मंदी आती है जब

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:11 PM IST

आप जानते हैं कि जब बाजार मंदी पर होता है तब. . .


अगर आप 75,000 रुपये प्रति महीने (डीए समेत) कमा रही है और अचानक स्वयं से ‘क्या मैं 7500 रुपये प्रति महीने निकाल सकती हूं?’ जैसे सवाल पूछना शुरू कर देती हैं।


आप अपने कार्यालय में 9.30 बजे सुबह अपना कार्ड पंच करते हैं और घड़ी देखकर आप 9.54 बजे टॉयलेट चले जाते हैं।


आप कार्यालय में अपने सहयोगियों की तुलना में अधिक अच्छा काम करते हैं तब आपका सीनियर आपको अपने केबिन में बुलाता है और इसका ‘राज’ पूछता है।


आप अपने पड़ोसी की लड़की को प्रभावित करने के लिए प्लानिंग, पोर्टफोलियो कंस्ट्रक्ट और इंस्ट्रूमेंट मिक्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।


रिफ्लेक्स एक्शन की वजह से आप अपने बिजनेस पेपर के पहले पेज से बैक पेज पर चले जाते हैं।


आप सोलर प्लेक्सस की शिकायत के साथ डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन डॉक्टर आपकी नाडी छूकर चेक-अप करती है और कुछ भी गलत नहीं पाती है। वह आपसे ‘आह’ कहने और जीभ दिखाने को कहती है और आप बिल्कुल स्वस्थ पाए जाते हैं।


बाजार में सूचकांक 21,000 होते ही आप एक पार्टी आयोजित कर बैठते हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।


आप तथ्य से हट कर स्वयं को तसल्ली देना शुरू कर देते हैं। आप कहते हैं कि हम हम गायत्रीबेन के पति की तुलना में ठीक हैं जिसने ब्रोकर को चुकाने के लिए अपना 30 प्रतिशत सामान बेच दिया।


बच्चे विमान में बैठकर पर्यटन स्थलों पर जाने की जिद करते हैं और उनके अभिभावक कहते हैं कि पैसे फेंकने की क्या जरूरत।


आपके पास कॉल आने शुरू हो जाते हैं- गुड मॉर्निंग मिस्टर पथेरिया, आप कैसे हैं? क्या हम आ सकते हैं और 5 मिनट आपसे मिल सकते हैं अपना प्रस्ताव ईमेल के जरिये भेज दो। नहीं, हम आना चाहते हैं और आपको वास्तविक रूप से देखना चाहते हैं।


जब आप नारायण मूर्ति के ‘सामान्य रहन-सहन, उच्च सोच’ पर एक मेल प्राप्त करते हैं, जब झट से इसे 23 लोगों को सीसी कर देते हैं जो 250 अन्य लोगों को इसे सीसी करते हैं।


इस तरह यह मेल 250 लोगों द्वारा 1563 लोगों और 37 घंटे के अंदर यह मेल 12,304 लोगों तक पहुंचता है। इसके बाद एक पोप्स आपके मेल में वापस आता है जिसमें लिखा होता है, ‘यदि आप इसे अगले एक घंटे में 7 लोगों को भेजते हैं, तो आपका पोर्टफोलियो बॉटम आउट हो जाएगा।’


आप बागान में दोस्तों के साथ चाय पी रहे होते हैं, ‘सोशल’ शब्द आपको याद नहीं दिलाता है कि आप समय की बर्बादी कर रहे हैं।


बाजार की गतिवधियों पर आप बिना एसएमएस अलर्ट के व्यापार बैठक कर सकते हैं।


बाजार से जुड़े विशेषज्ञों के पास जब मोबाइल पर बिजनेस चैनलों से फोन आता है तब ये विशेषज्ञ अपने सहयोगी से कहते हैं, ‘प्लीज कह दो कि मैं बैठक में हूं और 3.30 बजे के बाद फोन करूंगा।’


लोगों को अचानक अमेरिका में रह रहे अपने संबंधियों की याद आती है जिनसे उन्होंने 18 वर्षों से बातचीत नहीं की है। वे उनसे बातचीत में पहला वाक्य बोलते हैं, ‘त्या बधु बरोबर’।


जब ब्रोकर का फोन आता है तो आप उसे बताते हैं, ‘आप मत कॉल कीजिएगा! दरकार होगी तो मैं करूंगा।’


जब आपका चार्टर्ड अकाउंटेंट आपको फोन करता है और कहता है, ‘भाईजी, प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है।इस बार लॉस खरीदने की नौबत नहीं आएगी।’

Advertisement
First Published - April 6, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement