facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौकेहोर्मुज संकट से भारत को लगी बड़ी चपत! ईंधन आयात पर ₹2 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझएफडी पर 7.20% तक ब्याज, एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक ने बदलीं दरें2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तारUS में 20 साल चला म्युचुअल फंड बूम, क्या अब है भारत की बारी? इन आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंद

SBI ने बॉन्डों से जुटाए 7,500 करोड़ रुपये

Advertisement

बैंक ने पिछले वित्त वर्ष 2024 में 7.81 प्रतिशत की दर से टियर-2 बॉन्डों के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Last Updated- August 28, 2024 | 10:12 PM IST
SBI

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नियामकीय मानक पूरे करने और अपनी व्यावसायिक वृद्धि को मजबूत बनाने के लिए टियर-2 बॉन्डों से 7,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एसबीआई ने एक बयान में कहा कि 15 वर्ष की अवधि वाले टियर-2 बॉन्डों के लिए कूपन दर 7.42 प्रतिशत है। बैंक ने पिछले वित्त वर्ष 2024 में 7.81 प्रतिशत की दर से टियर-2 बॉन्डों के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

बैंक के नए चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि बॉन्डों के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी में देश के इस सबसे बड़े ऋणदाता में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का पता चलता है। शेट्टी ने आज दिनेश खारा का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए पद की जिम्मेदारी संभाली है।

बॉन्ड को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और 5,000 करोड़ रुपये के निर्गम आकार की तुलना में 8,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं। बैंक ने कहा कि निवेशकों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने 7.42 प्रतिशत की कूपन दर पर 7,500 करोड़ रुपये स्वीकार करने का निर्णय लिया।

एसबीआई को घरेलू और विदेशी निवेशकों को बेसेल-3 के अनुरूप अतिरिक्त टियर 1 बॉन्ड और टियर-2 बॉन्ड जारी करके 25,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने के लिए अपने बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। एसबीआई के टियर-2 बॉन्ड को आईसीआरए से ‘एएए/स्टैबल’ रेटिंग मिली है।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement