facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

SBI को चालू वित्त वर्ष में 14-15 प्रतिशत लोन ग्रोथ की उम्मीद: चेयरमैन खारा

Advertisement

खारा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘आम तौर पर हम इसे जीडीपी वृद्धि दर और मुद्रास्फीति तथा उसके ऊपर दो से तीन प्रतिशत के योग के आधार पर देखते हैं।

Last Updated- June 17, 2024 | 10:23 PM IST
SBI चेयरमैन ने बजट में ब्याज आय पर टैक्स में राहत की वकालत की, Budget 2024: SBI Chairman advocated relief in tax on interest income in the budget

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि मौजूदा आर्थिक वृद्धि दर को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 14-15 प्रतिशत ऋण वृद्धि (loan growth) की उम्मीद है।

खारा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘आम तौर पर हम इसे जीडीपी वृद्धि दर और मुद्रास्फीति तथा उसके ऊपर दो से तीन प्रतिशत के योग के आधार पर देखते हैं। इससे हमें करीब 14 प्रतिशत या उसके आसपास का आंकड़ा मिलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अतः 14-15 प्रतिशत ऋण वृद्धि, ऋण देने के लिए उपलब्ध अवसरों पर निर्भर करती है। यह हमारी जोखिम क्षमता को पूरा करती है। हमें इस गति से वृद्धि करने में खुशी होगी।’’

उन्होंने कहा कि जहां तक ​​जमाराशि का सवाल है, पिछले साल इसमें 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अतिरिक्त एसएलआर के मामले में कुछ गुंजाइश है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारे ऋण-से-जमा अनुपात को सहारा देने के लिए जमा दरें बढ़ाने का हम पर कोई दबाव नहीं है।’’

Also read: Hyundai Motors IPO: अप्लाई करने से पहले जान लें 14 बड़े रिस्क, जल्द आ सकता है रिकॉर्ड तोड़ने वाला आईपीओ

बैंक का अतिरिक्त वैधानिक तरलता अनुपात (SLR) साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से चार लाख करोड़ रुपये के बीच है। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) का सवाल है ‘‘हमें शुद्ध और सकल दोनों के लिए नीचे की ओर जाना चाहिए। हालांकि, कोई भी अनुमान लगाना बहुत कठिन है क्योंकि यह वृहद अर्थव्यवस्था पर भी निर्भर है।’’

बैंक अपने बहीखाते को वृहद तनाव से बचाने की कोशिश कर रहा है, फिर भी NPA पर किसी भी तरह का मार्गदर्शन देना मुश्किल है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 2:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement