facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

2,800 अंक पर प्रतिरोध बने रहने की है संभावना

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:05 PM IST

इस हफ्ते अस्थिरता के बावजूद बाजार में बढ़त दिखी। निफ्टी 2.9 फीसदी चढ़कर 2,695 अंक तक पहुंच गया। जबकि सेंसेक्स 5.2 फीसदी चढ़कर 8,756 अंक पर बंद हुआ।
डेफ्टी भी बढ़त के इस दौर में 2.8 फीसदी ऊपर चढ़ा। इसकी वजह यह भी थी कि पिछले कुछ हफ्ते से रुपये में जो गिरावट आई थी उसमें भी रिकवरी हुई। कारोबार औसत ही रहा लेकिन बढ़ने वाले शेयर और गिरने वाले शेयरों के अनुपात में सुधार दिखा।
निफ्टी के मुकाबले बीएसई 500 का प्रदर्शन बेहतर रहा और इसमें 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गई।  बैंक निफ्टी और सीएनएक्सआईटी का प्रदर्शन बाजार में बेहतर रहा। एफआईआई और एफआई दोनों शुद्ध खरीदार बने रहे।
नजरिया:
लंबी अवधि के मंदी के चलन के बीच यह छोटी अवधि के सुधार के जैसा ही था। इसके अलावा 2,800 अंक के स्तर पर प्रतिरोध बने रहने की क्षमता भी दिखती है। वैसे 2,850 अंक के आगे ब्रेकआउट भी जरूरी होगा।
दलील:
पिछले कुछ हफ्तों में दायरे वाले कारोबार में निचले स्तर पर ब्रेकआउट का चलन दिखा जो 2,550 के लक्षित स्तर के करीब था। निचले स्तर का ही चलन अब ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। कीमतों में गिरावट का रुख बना रहेगा जब तक  2,500-2,550 का स्तर नहीं कायम होता।
दूसरी दलील:
2,850 अंक पर प्रतिरोध बने रहने का मतलब है ब्रेक आउट का असफल होना। तेजड़िए के लिए अच्छी खबर हो सकती है लेकिन यह असंभव है। ज्यादा संभावना यही है कि 2,500-2,550 अंक पर समर्थन बना रह सकता है।
तेजड़िया और मंदड़िया:
बैंक निफ्टी और सीएनएक्सआईटी दोनों ने यह साबित कर दिया कि वे बाजार के खास हिस्से हैं। निजी बैंकों मसलन ऐक्सिस और आईसीआईसीआई बैंकों के साथ रिलायंस कै पिटल जैसे फाइनैंशियल स्टॉक का प्रदर्शन बेहतर रहा।
डीएलएफ
मौजूदा मूल्य: 153 रुपये
लक्ष्य: 135, 158 रुपये

डीएलएफ के शेयरों की 158-160 के स्तर से आगे पहुंचने की संभावना बहुत कम दिखती है। 158 पर प्रतिरोध बने रहने के बाद यह 135 के स्तर पर खत्म हो सकता है। 

डीएलएफ के शेयर के लिए 148 पर स्टॉप लॉस लगाएं और लॉन्ग जाएं। इसके अलावा 158 पर मुनाफा कमाया जा सकता है लेकिन इसके लिए शॉर्ट जाएं।
टाटा मोटर्स
मौजूदा मूल्य: 162 रुपये
लक्ष्य: 170 रुपये
अधिक कारोबार की वजह से शेयर बहुत तेजी से बढ़े। इसके शेयर के लिए 170 रुपये के लक्ष्य की संभावना है। 148 पर स्टॉप लॉस लगाएं और लॉन्ग जाएं। इसके साथ ही 158 पर मुनाफा बुक  करें और शॉर्ट जाएं।

Advertisement
First Published - March 15, 2009 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement