facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q4FY26 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹23,420 करोड़, ₹10 के डिविडेंड का ऐलानअब मुंबई की बारिश पर भी लगेगा दांव, हर बूंद का होगा सौदा; समझिए Rain Futures ट्रेडिंग कैसे होगीअब एक OTP नहीं, दो की होगी जरूरत, बुजुर्गों के पैसे रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित; जानें डीटेलयूपी में जल्द जमीन पर उतरेंगे ₹7 लाख करोड़ के निवेश, डिफेंस कॉरिडोर पर योगी सरकार का बड़ा दांवITC Q4FY26 Results: मुनाफा 74% घटकर ₹5,113 करोड़ पर आया, ₹8 के डिविडेंड का ऐलान Explainer: 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड क्या है और इस पर सबकी नजर क्यों रहती है? भारत का बॉन्ड मार्केट क्यों दे रहा खतरे का इशारा? नीतिगत राहत के बावजूद निवेशक क्यों हैं नाखुश?IPO प्राइस से नीचे फिसला टाटा कैपिटल, एक्सपर्ट ने बताई आगे की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीमजबूत नतीजों के बाद चमका Samvardhana Motherson का शेयर, ब्रोकरेज को 29% तक रिटर्न की उम्मीदIndia US trade talks: अगले महीने भारत आ सकती है अमेरिकी व्यापार टीम, व्यापार समझौते पर होगी बातचीत

RBI के को-लेंडिंग गाइडलाइंस से बैंक-NBFCs की बढ़ी तकनीकी चिंता, IT सिस्टम में बदलाव अनिवार्य

Advertisement

इस मॉडल में उन क्षेत्रों तक ऋण की पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जहां अभी इसकी पहुंच नहीं है।

Last Updated- May 18, 2025 | 11:22 PM IST
IT System

बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का कहना है कि अगर को-लेंडिंग पर मसौदा दिशानिर्देश लागू किया जाता है तो उन्हें सूचना तकनीक (आईटी) व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत होगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल में मसौदा दिशानिर्देश जारी किया था। नियामक ने को-लेंडिंग का दायरा बढ़ाकर विनियमन के दायरे में आने वाली सभी इकाइयों तक करने के लिए और गैर प्राथमिकता क्षेत्रों में भी इसकी संभावना बढ़ा दी है।

इस कदम का उद्देश्य विनियामक स्पष्टता को बढ़ाना, नकदी के प्रवाह में सुधार करना, तथा उधारकर्ताओं के बारे में वास्तविक समय पर जानकारी सुनिश्चित करना है, क्योंकि को-लेंडिंग पद्धतियां पारंपरिक मॉडलों से आगे बढ़ रही हैं। इस मॉडल में उन क्षेत्रों तक ऋण की पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जहां अभी इसकी पहुंच नहीं है।

एक एनबीएफसी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिशानिर्देशों के मुताबिक ऋण का उद्गम और वितरण एक ही वक्त होना चाहिए। इसलिए एनबीएफसी के रूप में हमें अपने सिस्टम अद्यतन करने होंगे, जिससे रियल टाइम इन्फॉर्मेशन मिल सके।’

बैंकरों और एनबीएफसी अधिकारियों के अनुसार, मसौदा दिशानिर्देशों के साथ एक चिंता यह है कि यह को-लेंडिंग मॉडल-2 (सीएलएम-2) पर मौन है, जिसका अर्थ है कि बैंकों और एनबीएफसी को को-लेंडिंग में बदलाव करना होगा।

एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आमतौर पर बैंक और एनबीएफसी सीएलएम-2 पर काम करते हैं। दिशानिर्देशों में सीएलएम-1 पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इससे बैंकों और एनबीएफसी को बड़े तकनीकी बदलाव करने पड़ेंगे। इसलिए नए दिशानिर्देशों में इनके बारे में स्पष्टीकरण होना चाहिए।’

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement