facebookmetapixel
Advertisement
भारत में कीमत, भारत में हेज: ग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?

सरकारी बैंकों ने दर्ज की 11% की मजबूत वृद्धि

Advertisement

वित्त मंत्रालय का बयान: उधारी और जमा में वृद्धि, NPA में गिरावट; AI और ब्लॉकचेन जैसी नई तकनीकों का सफल प्रयोग

Last Updated- November 12, 2024 | 9:52 PM IST
PSBs

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में सकल कारोबार 11 प्रतिशत बढ़कर 236 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने बयान में बताया कि पीएसबी की वैश्विक उधारी 12.9 प्रतिशत बढ़कर 102.29 लाख करोड़ रुपये और जमा पोर्टफोलियो 9.5 प्रतिशत बढ़कर 133.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वित्त मंत्रालय ने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त व कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के दिशानिर्देश में बीते कुछ वर्षों के दौरान प्रमुख बैंकिंग सुधार किए गए। इन सुधारों में पहुंच और सेवा उत्कृष्टता लागू करने में इजाफा (ईएएसई), धनशोधन व दिवालिया संहिता (आईबीसी), मजबूत प्रशासनिक ढांचा स्थापित करना, नैशनल ऐसेट की कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल), पीएसबी का एकीकरण सहित अन्य सुधार शामिल हैं।’

वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में पीएसबी का संचालन व शुद्ध लाभ क्रमश: 1.5 लाख करोड़ रुपये (सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत की वृद्धि) और 85,250 करोड़ रुपये (सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत की वृद्धि) था। सितंबर 24 तक सकल और शुद्ध गैर निष्पादित परिसंपत्तियां क्रमश: 3.12 प्रतिशत और 0.63 प्रतिशत थीं (सकल और शुद्ध गैर निष्पादित संपत्तियों में सालाना आधार पर क्रमश: 108 आधार अंक की गिरावट और 34 आधार अंक की गिरावट थी)।

अभी सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी), यूको बैंक सहित अन्य हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि पीएसबी ने नए दौर की तकनीकों जैसे एआई / क्लाउड / ब्लॉकचेन आदि को अपनाने में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बैंकों ने वर्तमान डिजिटल आधारभूत ढांचे को बेहतर करने, आवश्यक प्रणालियों को लागू करने / साइबर सुरक्षा के जोखिम से निपटने आदि में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement