facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

इक्विटी निवेश में छोटे राज्यों की मौजूदगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:40 PM IST

अपेक्षाकृत छोटे राज्यों मसलन असम और अरुणाचल प्रदेश के निवेशक शेयर बाजारों में अच्छी खासी संख्या में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले साल बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत इन उत्तर पूर्वी राज्यों से निवेशकों की संख्या दोगुनी हो गई। पिछले हफ्ते बीएसई में निवेशकों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार निकल गया। पिछले साल निवेशकों की संख्या में कुल बढ़ोतरी 58 फीसदी हुई है। बड़े राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवेशकोंं की संख्या में हुई बढ़ोतरी की रफ्तार ज्यादा तेज रही है। यहां तक कि बड़े निवेशक आधार के साथ महाराष्ट्र में निवेशकों की संख्या में करीब 50 फीसदी की उछाल आई है। शेयर इंडिया के शोध प्रमुख रवि सिंह ने कहा, यह देसी पूंजी बाजार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी में मजबूत बढ़ोतरी दर्शाता है। तकनीक का प्रसार, वित्तीय जागरूकता में सुधार, ऑनलाइन ट्रेडिंग के अत्याधुनिक उपकरण और वास्तविक समय में कीमत की चाल तक आसान पहुंच ने इस कामयाबी में योगदान किया है। सोशल मीडिया और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के बढ़ते प्रभाव से हम यह बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि अन्य परिसंपत्ति वर्गों मसलन फिक्स्ड डिपॉजिट, सोना और रियल एस्टेट में पिछले साल रिटर्न सुस्त बना रहा, ऐसे में निवेशक महंगाई को मात देने वाले बेहतर रिटर्न के लिए इक्विटी बाजारों पर नजरें टिकाए हुए हैं।                           

Advertisement
First Published - March 20, 2022 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement