facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

बॉन्ड से धन जुटाने की तैयारी

Advertisement

बड़े जारीकर्ता अगले कुछ दिनों में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तलाश रहे संभावना

Last Updated- March 13, 2025 | 6:55 AM IST
SEBI Indian Bond Market

आरईसी, एनटीपीसी, केनरा बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े नाम अगले सप्ताह बॉन्ड के माध्यम से 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ऋण बाजार में उतर रहे हैं, जबकि इस तरह के बॉन्डों पर यील्ड अधिक चल रही है।
सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा सरकारी कंपनी पीएफसी इस सप्ताह बॉन्ड बाजार से 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरने वाली है।

आरईसी 17 मार्च को 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में आने की तैयारी में है। यह 3 साल और 10 साल की परिपक्वता वाले दो किस्तों में जुटाया जाएगा। इसी तरह से एनटीपीसी की नजर 15 साल की परिपक्वता वाले बॉन्डों के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने पर है। सरकार द्वारा संचालित केनरा बैंक मार्च 2035 में परिपक्व होने वाले टियर-2 बॉन्डों के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में संभावना तलाश रहा है। पीएफसी इस सप्ताह 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरने वाली है, जो दो किस्तों में 3 साल और 10 साल की परिपक्वता वाले बॉन्डों के माध्यम से जुटाए जाएंगे।

रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, ‘प्राथमिक बॉन्ड बाजार में इश्युएंस में तेजी नजर आ रही है। अगले 7 से 10 दिन में 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड जारी होने की संभावना है। एसडीएल नीलामी की राशि भी सांकेतिक उधारी कैलेंडर के पार जा सकती है, जिससे आपूर्ति का दबाव और बढ़ेगा। व्यवस्था में नकदी की तंग स्थिति बनी हुई है, जो 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घाटे में है। आज के 50,000 करोड़ रुपये के ओएमओ ऑफरिंग से फौरी तौर पर राहत मिल सकती है, लेकिन अग्रिम कर के लिए निकासी से दबाव की स्थिति बनी रह सकती है।’

उन्होंने कहा, ‘बॉन्ड की भारी आपूर्ति, नकदी की कमी और विदेशी स्थिति प्रतिकूल रहने के कारण हम रिजर्व बैंक की अप्रैल की पॉलिसी के पहले यील्ड में कोई उल्लेखनीय कमी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। नकदी प्रबंधन और बाहरी व्यापक धारणा को लेकर बाजार नीतिगत संकेतों पर नजदीकी से नजर रख रहा है।’

वित्त वर्ष 2025 में कंपनियों द्वारा जुटाई गई धनराशि पिछले वर्ष से अधिक होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 में अब तक (फरवरी तक) कंपनियों ने बॉन्ड के माध्यम से 9.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। वित्त वर्ष 2024 में उन्होंने 10.19 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे, जो वित्त वर्ष 2020 के बाद बॉन्ड के माध्यम से जुटाई गई सबसे बड़ी धनराशि थी।

यील्ड अधिक होने के बावजूद कंपनियों ने फरवरी में बॉन्ड के माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि भूराजनीतिक घटनाक्रम के बीच बाजार में उतार चढ़ाव के कारण जनवरी में तुलनात्मक रूप से सुस्ती थी। वित्त वर्ष 2025 में चार महीनों- जुलाई, सितंबर, दिसंबर और फरवरी महीने में बॉन्ड के माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए गए।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement