facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

लाभ में आया Mswipe का पेमेंट बिजनेस, रेवेन्यू 6% से ज्यादा बढ़ा

Advertisement

मुंबई की कंपनी का भुगतान कारोबार राजस्व वित्त वर्ष 2023 के 259.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.25 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 24 में 275.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- December 30, 2024 | 10:01 PM IST
Mswipe's payment business becomes profitable, revenue increases by more than 6% लाभ में आया Mswipe का पेमेंट बिजनेस, रेवेन्यू 6% से ज्यादा बढ़ा

एमस्वाइप का मुख्य भुगतान कारोबार वित्त वर्ष 2024 में 4.5 करोड़ रुपये का नकद लाभ अर्जित करते हुए फायदे में आ गया है जबकि वित्त वर्ष 2023 में उसे 1.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था और वित्त वर्ष 2022 में उसका घाटा इससे कहीं ज्यादा यानी 16 करोड़ रुपये रहा था।

मुंबई की कंपनी का भुगतान कारोबार राजस्व वित्त वर्ष 2023 के 259.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.25 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 24 में 275.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भुगतान सेवा प्रदाता की मौजूदगी ऑनलाइन भुगतान एग्रीगेटर और ऑफलाइन भुगतान स्वीकार्यता के रूप में भी है।

कंपनी का समायोजित एबिटा (ईसॉप्स लागत को छोड़कर) वित्त वर्ष 2024 में 2.5 करोड़ रुपये पर सकारात्मक हो गया जबकि इससे पिछले वर्ष में 2.9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

कुल भुगतान मूल्य (टीपीवी) सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 के 24,381 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुना से अधिक होकर वित्त वर्ष 24 में 50,417 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को फरवरी 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिला था।

एमस्वाइप टेक्नोलॉजिज के सह-संस्थापक और सीईओ केतन पटेल ने कहा कि हमारा वित्त वर्ष 24 का प्रदर्शन हमारे बैंकिंग भागीदारों और व्यापारियों द्वारा हम पर जताए गए भरोसे को दर्शाता है। हम भुगतान में ऐसी नवीनतम और मजबूत तकनीक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो व्यवसायों को सशक्त बनाती है और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देती है।

कंपनी ने सेवाओं के वितरण के लिए 40 से अधिक बैंकों के साथ साझेदारी की है। अक्टूबर तक उसके पास चार लाख से अधिक सक्रिय भुगतान स्वीकृति वाले टर्मिनल थे। एमस्वाइप को अल्फा वेव ग्लोबल, मैट्रिक्स पार्टनर्स, बी कैपिटल, डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स, एपिक कैपिटल, यूसी-आरएनटी और ओला जैसे निवेशकों का समर्थन हासिल है। मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के मुताबिक उसने दस फंडिंग राउंड में 12.6 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement