facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

माइक्रोफाइनैंस सेक्टर ने दिया 3.48 लाख करोड़ रुपये लोन: MFIN रिपोर्ट

Advertisement

माइक्रोफाइनैंस के कर्ज का औसत आकार पिछले साल की तुलना में 6.3 फीसदी बढ़कर 41,391 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- November 15, 2023 | 11:56 PM IST
42 thousand crores written off, 9.90 lakh crores waived off in 5 years बट्टे खाते में गए 42 हजार करोड़, 5 साल में 9.90 लाख करोड़ की कर्ज़ माफी

माइक्रोफाइनैंस सेक्टर ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अपने 6.60 लाख ग्राहकों को 3.40 लाख करोड़ रुपये कर्ज दिया है। इस उद्योग पर माइक्रोफाइनैंस इंडस्ट्री नेटवर्क (एमएफआईएन) की रिपोर्ट में ये आंकड़े आए हैं।

माइक्रोफाइनैंस सेक्टर में एनबीएफसी-एमएफआई बैंक, एसएफबी और एनबीएफसी आते हैं। कुल कर्ज में एनबीएफसी-एमएफआई सेग्मेंट ने सबसे ज्यादा कर्ज दिया है।

कुल उधारी 22 प्रतिशत बढ़ी है। इसके पहले के वित्त वर्ष में इस सेक्टर ने 2,85,441 करोड़ रुपये ऋण दिया था।नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयों में एनबीएफसी-एमएफआई ने 31 मार्च 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 1,38,310 करोड़ रुपये कर्ज दिया है।

इसके बाद इस क्षेत्र के तहत आने वाले बैंकों की दूसरी बड़ी हिस्सेदारी है, जिन्होंने 1,19,133 करोड़ रुपये कर्ज दिया है। इन दोनों वित्तीय संस्थानों की इस पोर्टफोलियो द्वारा दिए गए कुल कर्ज में हिस्सेदारी 73.90 प्रतिशत है।

इसके अलावा कर्ज के आकार में भी बदलाव हुआ है और बड़े कर्ज बढ़े हैं। माइक्रोफाइनैंस के कर्ज का औसत आकार पिछले साल की तुलना में 6.3 फीसदी बढ़कर 41,391 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement