facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

लंबे समय वाली परियोजनाओं को ऋण बाजार से मिले धन

Advertisement

संजीव बजाज ने बीमा और पेंशन फंड्स से दीर्घकालिक परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटाने की वकालत की, भारत में वित्तीय सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर

Last Updated- September 02, 2024 | 10:34 PM IST
Sanjiv Bajaj

बजाज फिनसर्व के एमडी संजीव बजाज ने सोमवार को कहा कि बैंक दीर्घकालिक परियोजनाओं को धन मुहैया कराने के लिए अनुपयुक्त हैं। दीर्घकालिक परियोजनाओं के लिए कोष आदर्श रूप से बीमा व पेंशन के धन के रूप में ऋण बाजार से आना चाहिए।

बजाज ने इस पर भी जोर दिया कि देश में बीमा और पेंशन कारोबार बेहद छोटा है। दीर्घावधि में निवेश पर अंकुश के साथ इनके हाथ बांध दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में काफी बड़ा शेयर बाजार है लेकिन इसके पूंजी बाजार का समुचित ढंग से विस्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमारे बॉन्ड मार्केट को लंबा रास्ता तय करना है।

हम उनकी मदद नए उत्पादों, बाजार में अतिरिक्त भागीदार लाने के जरिये कर सकते हैं।’ बजाज ने जोर दिया कि भारत को वित्तीय सेवाओं का अधिक विस्तार करने की जरूरत है चाहे वह बैंकिंग उत्पाद, बीमा उत्पाद, म्युचुअल फंड, पेंशन उत्पाद हों या कुछ और।

उन्होंने कहा, ‘हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ये पूरे देश में उपलब्ध हों।’ उन्होंने कहा कि नीतियों को अधिक असरदार बनाने के लिए विभिन्न नियामकों में बेहतर सौहार्द कायम की जरूरत है ताकि ऐसी मजबूत नीतियां सुनिश्चित हो सकें जिनसे नवाचार करना संभव हो।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement