facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

सामाजिक स्वास्थ्य बीमा योजना पर इरडा की निगाह

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:26 PM IST

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) सामाजिक स्वास्थ्य बीमा योजना को नियामक की निगरानी में लाने के लिए राज्य सरकार से बातचीत कर रही है।
आंध्र प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु की राज्य सरकारों ने इस योजना पर अमल करके इसे लागू किया है। इरडा के सदस्य आर कानन का कहना है कि राज्य की योजनाओं से देश भर में स्वास्थ्य बीमा कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है जो फिलहाल लगभग 15 फीसदी है।
लेकिन अब तक इनका सही तरीके से प्रबंधन नहीं किया गया है और न ही नियमित किया गया है। इन योजनाओं के दावे के निपटान के लिए कोई एजेंसी नहीं है और न ही इसके लिए कोई रिकॉर्ड बनाया गया है। इसे देश भर के दूसरी राज्य सरकारें भी दुहरा सकती हैं लेकिन इन योजनाओं की सफलता की कोई मिसाल अब तक मिली नहीं है।
जिन राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) गुजर-बसर करने वाले लोगों पर लागू किया है, उनसे इरडा बातचीत कर रही है ताकि उन्हें नियामक की निगरानी के तहत लाया जा सके। हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) जैसी बीमा योजना को 5 जिले में लॉन्च कर दिया गया है।
इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 5 साल के लिए स्मार्ट कार्ड पर आधारित नकदी स्वास्थ्य बीमा जो 30,000 रुपये तक कवर कर सकती है उसको मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के लिए बीमाकर्ताओं को 15 करोड़ रुपये तक का प्रीमियम मिल रहा है। इसी तरह आंध्र प्रदेश की सरकार ने भी बीपीएल स्तर से नीचे गुजर-बसर करने वालों के लिए बीमा व्यवस्था शुरू की है।

Advertisement
First Published - March 26, 2009 | 1:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement