facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

आईसीआईसीआई प्रू.: हाइटेक प्रीमियम वसूली

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:51 PM IST

देश की सबसे बड़ी निजी जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (आईसीआईसीआई प्रू.) वित्त वर्ष 2009-10 में पॉलिसियों के नवीकरण से अर्जित प्रीमियम के 10 फीसदी हिस्से की वूसली के लिए नई तकनीकों का सहारा लेने के बारे में सोच रही है।
इसके लिए कंपनी इंटरनेट, मोबाइल फोन और सूचना-प्रद्यौगिकी आधारित प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल में लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने नवीकरण से प्राप्त होने वाले प्रीमियम के 6 फीसदी हिस्से यानी 430 करोड़ रुपये इंटरनेट और मोबाइल फोन के जरिये जुटाए हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के उपाध्यक्ष अनिता पाई के अनुसार कंपनी हमेशा से ग्राहकों को ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराती आई है जो उनकी दीर्घ अवधि की वित्तीय योजनाओं को पूरा करने के लिए सटीक हो। पाई ने कहा कि हमने अपनी सेवा इस तरह की है कि ग्राहकों को हम तक पहुंचने में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना होता है।
दूसरी तरफ ग्राहक भी इंटरनेट और मोबाइल फोन के जरिए अपने पॉलिसियों के नवीकरण को ज्यादा सटीक मानते हैं। इससे ग्राहकों को कंपनियों के नेट ऐसेट वैल्यू और फंड वैल्यू की जानकारी प्राप्त करने में भी आसानी होती है। बकौल पाई, कंपनी को पिछले साल 12 लाख से ज्यादा के एसएमएस मिले थे।
ग्राहकों को इस सुविधा प्रदान करने के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशिलयल ने एयरटेल और एमचेक जैसी कंपनियों से समझौता किया है। उल्लेखनीय है कि एक साल पहले तक वेबसाइट पेमेंट परिचालनों की संख्यां 1,26,000 से बढ़कर 2,80,000 तक पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - April 4, 2009 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement