facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

मंदी के साथ उच्च जोखिम का खतरा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:47 PM IST

मई में किए गए बोफा ग्लोबल के फंड मैनेजर सर्वे (एफएमएस) में खुलासा हुआ है कि केंद्रीय बैंकों के सतर्क रुख, मुद्रास्फीति से मंदी के जोखिम, और रूस-यूक्रेन इक्विटी बाजारों के लिए सबसे बड़े जोखिम हैं। इस बीच, कोविड-19 वर्ष 2020 और 2021 के बीच सबसे बड़े जोखिम के तौर पर समझा गया था, वहीं अब यह घटा है और सिर्फ शुद्घ तौर पर 1 प्रतिशत प्रतिभागी इसे खतरे के तौर पर देख रहे हैं। पिछले दशकों के दौरान एक दर्जन से ज्यादा जोखिम ने निवेशकों, वैश्विक एफएमएस को चिंतित किया। बोफा ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘वर्ष 2011 से निवेशकों की मुख्य चिंताएं यूरोजोन का कर्ज और संभावित गिरावट, चीन में वृद्घि, व्यापारिक टकराव, वैश्विक तौर पर कोरोनावायरस, और अब मुद्रास्फीति/बॉन्ड प्रतिफल तथा केंद्रीय बैंक द्वारा दर वृद्घि हैं।’हालांकि चिंताएं इस सूची में हावी हैं और कुछ का वित्तीय बाजार स्थायित्व के लिए जोखिम के तौर पर असर पड़ेगा। हालांकि ताजा सर्वेक्षण से खुलासा हुआ है कि मौजूदा समय में निवेशक काफी चिंतित हैं।  बोफा की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारा एफएमएस फाइनैंशियल मार्केट स्टैबिलिटी रिस्क्स इंडिकेटर मौजूदा समय में 7.5 पर है, जो रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। फिलहाल पिछले संकटों (जैसे वैश्विक वित्तीय संकट, कोविड से संबंधित झटकों) से पूर्व के मुकाबले जोखिम से बचने का स्तर ऊंचा है। वित्तीय बाजारों के स्थायित्व के लिए ऊंचे संभावित जोखिम से इक्विटी कीमतों में और गिरावट का संकेत मिलता है।’

Advertisement
First Published - May 23, 2022 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement