facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

HDFC Life Q2 results: एचडीएफसी लाइफ का लाभ 15.5 फीसदी बढ़ा

दूसरी तिमाही के दौरान शुद्ध प्रीमियम आय 14,755.96 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की अवधि में 13,110.91 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:03 PM IST
HDFC Life Insurance Q3 results

निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ ने 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 15.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 376.77 करोड़ रुपये हो गया। कराधान नियमों में बदलाव के बावजूद वॉल्यूम में सुधार के कारण लाभ में यह इजाफा हुआ है।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वित्तीय अधिकारी नीरज शाह ने कहा कि साल की शुरुआत में बहुत बड़ी चिंता थी क्योंकि बजट के बाद पांच लाख रुपये से अधिक के औसत आकार से समझौता करना पड़ रहा था। हालांकि हमने पिछले साल की तुलना में वॉल्यूम वृद्धि और औसत टिकट साइज (एटीएस) को बनाए रखा है, जिससे कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा।

दूसरी तिमाही के दौरान शुद्ध प्रीमियम आय 14,755.96 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की अवधि में 13,110.91 करोड़ रुपये थी। इसमें 12.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

पिछली तिमाही के मुकाबले शुद्ध लाभ में 9.29 प्रतिशत की गिरावट आई। उत्पाद मिश्रण में बदलाव और निवेश में वृद्धि के कारण जुलाई से सितंबर वाली तिमाही में नए कारोबार का मूल्य (वीएनबी) मार्जिन एक साल पहले की अवधि में दर्ज 27.1 प्रतिशत से घटकर 26.4 प्रतिशत रह गया।

First Published - October 13, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट