facebookmetapixel
Advertisement
35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

HDFC बैंक ने 10 जून से FD दरों में बढ़ोतरी की!

Advertisement

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, इसके बावजूद HDFC बैंक ने FD रेट बढ़ाए हैं।

Last Updated- June 11, 2024 | 8:57 PM IST
HDFC Bank

HDFC बैंक ने 10 जून से अपने fixed deposit (FD) रेट बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोतरी अलग-अलग समयावधि (tenure) के लिए जमा राशि पर 0.20% तक की गई है। गौर करने वाली बात ये है कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, इसके बावजूद HDFC बैंक ने FD रेट बढ़ाए हैं।

HDFC बैंक द्वारा दी जाने वाली सबसे ज्यादा ब्याज दर 18 से 21 महीने की अवधि के लिए है, जहां ब्याज दर 7.25 प्रतिशत है। वहीं, 15 से 18 महीने की अवधि के लिए बैंक 7.10 प्रतिशत ब्याज देता है। 1 साल से 15 महीने के बीच जमा करने पर ब्याज दर 6.60 प्रतिशत मिलेगी। गौर करें, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक आम जनता से 0.50% ज्यादा ब्याज देगा। उदाहरण के लिए, अगर आम जनता को 6.60% ब्याज मिलता है, तो वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज मिलेगा।

देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मई में एक साल तक की अवधि वाले टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25-75 आधार अंकों की वृद्धि की थी। यह बढ़ोतरी खासकर एक साल से कम अवधि वाले टर्म डिपॉजिट पर ज्यादा की गई थी।

इसी तरह, एक अन्य सरकारी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने भी एक नई स्कीम शुरू की है जिसमें 666 दिन के लिए 7.3% वार्षिक ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

बैंकों द्वारा दिए जाने वाले डिपॉजिट रेट

बैंक रेट अवधि
SBI *7.10% 400 days
HDFC Bank 7.25% 18 months to < 21 months
Bank of India 7.30% 666 days

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement