facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी

वैश्विक तेल घाटा 10 लाख बैरल प्रतिदिन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:26 AM IST

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने बुधवार को कहा कि वैश्विक तेल घाटा अब करीब 10 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) पर पहुंच गया है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों और सहायक देशों (रूस समेत) के संगठन (ओपेक+) जुलाई तक 21 लाख बीपीडी तेल उत्पादन का अनुमान जता रहा है। ओपेक देशों की अगली बैठक 1 जून को होनी है।
विश्लेषकों का अनुमान है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच किसी अप्रत्यक्ष बातचीत से प्रतिबंध हटने को बढ़ावा मिलता है तो ईरान द्वारा तेल उत्पादन में वृद्घि से ओपेक आपूर्ति में 10 से 20 लाख बीपीडी के बीच वृद्घि दर्ज की जा सकती है।
नोवाक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, ‘हमने ईरानी तेल की वापसी को हमेशा से ध्यान में रखा है।’ ईरान के सरकारी प्रवक्ता अली रेबेई ने कहा, ‘हमें इस पर विचार करने की जरूरत है। हम आपूत्रि और मांग संतुलन की गणना करेंगे।’ उन्होंने कहा कि वह यह उम्मीद कर रहे थे कि ईरान जल्द समझौते में सफल रहेगा, हालांकि ईरान के मुख्य वार्ताकार का कहना है कि इसे लेकर गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।
कच्चे तेल की कीमतें बुधवार को 68.61 पर रहीं, जिससे पहले ईरानी तेलल की वापसी की उम्मीद में पिछले सप्ताह ये गिरकर 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई थीं। कॉमर्जबैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, ‘ओपेक+ द्वारा अपना उत्पादन मई से जुलाई तक बढ़ाए जाने की संभावना है।’ बैंक का कहना है कि भारत और अन्य देशों में कोरोनावायरस संक्रमण घट रहा है और आवाजाही पर प्रतिबंध दुनियाभर में हट रहा है।    

Advertisement
First Published - May 26, 2021 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement