facebookmetapixel
Advertisement
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

एफपीआई ने अप्रैल में की बड़ी निकासी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:28 AM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अब तक भारतीय बाजारों से शुद्ध रूप से 7,622 करोड़ रुपये निकाले हैं। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच विभिन्न राज्यों द्वारा अंकुश लगाए जाने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार निवेशकों ने एक से 23 अप्रैल के दौरान शेयरों से 8,674 करोड़ रुपये निकाले हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ऋण या बॉन्ड बाजार में1,052 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 7,622 करोड़ रुपये रही है। इससे पहले एफपीआई ने मार्च में भारतीय बाजारों में 17,304 करोड़ रुपये, फरवरी में 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, अब एफपीआई लगातार पांच सप्ताह से शेयर बाजारों में शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई की हालिया निकासी की वजह कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी है। इस महामारी की वजह से कई राज्यों ने अंकुश लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर काफी गंभीर है और अभी अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का आकलन नहीं हुआ है। लेकिन निश्चित रूप से इससे अर्थव्यवस्था में जल्द पुनरुद्धार की संभावनाएं धूमिल हुई हैं।    

Advertisement
First Published - April 25, 2021 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement