facebookmetapixel
Advertisement
Brent Crude: FY27 में महंगा रह सकता है कच्चा तेल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया अनुमानPLI, PM MITRA और FTA का तिहरा फायदा! इन टेक्सटाइल शेयरों पर 42% तक अपसाइड का अनुमान3 दिन में 15% टूटा शेयर, Rajesh Exports को लेकर क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता?Aadhaar-PAN Rule: मरने के बाद Aadhaar और PAN कार्ड का क्या होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये अहम बातHAL, BEL: ₹70,000 करोड़ की पनडुब्बी डील से चमकेंगे डिफेंस शेयर? ब्रोकरेज ने चुने ये 4 पसंदीदा स्टॉक्सपश्चिम एशिया तनाव ने बिगाड़ा बाजार का मूड! इन 5 वजहों से एक दिन में डूब गए लाखों करोड़ रुपयेगांव से शहर तक खरीदारी की बहार, मई में ऑटो बिक्री 25 लाख के पारWipro Share: बायबैक की रिकॉर्ड डेट बीती, अब Wipro शेयर में क्यों बढ़ा दबाव?Pipe Sector: वॉल्यूम और मुनाफे में तेज ग्रोथ की उम्मीद, Astral समेत 3 पाइप शेयरों में 27% तक अपसाइडGold, Silver Price Today: सोना ₹1700 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹5900 की गिरावट; चेक करें आज का भाव

यूपीआई से लेनदेन 3 प्रतिशत घटा

Advertisement

अप्रैल में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से लेनदेन 2 प्रतिशत घटकर 17.89 अरब रह गया है,

Last Updated- May 01, 2025 | 11:22 PM IST
UPI/यूपीआई

अप्रैल में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से लेनदेन 2 प्रतिशत घटकर 17.89 अरब रह गया है, जबकि मूल्य के हिसाब से लेनदेन 3 प्रतिशत घटकर 23.95 लाख करोड़ रुपये का रहा।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में साल के अंत की बिकवाली के कारण रिकॉर्ड प्रदर्शन रहा, जब संख्या के हिसाब से 18.30 अरब लेनदेन और मूल्य के हिसाब से 24.77 लाख करोड़ रुपयये का देनदेन हुआ, जो फरवरी की तुलना में क्रमशः 14 प्रतिशत और 13 प्रतिशत अधिक था। दिलचस्प है कि अप्रैल 2025 में पिछले साल के समान महीने की तुलना में संख्या के आधार पर 34 प्रतिशत मूल्य के आधार पर 22 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

एयरपे पेमेंट सर्विसेज के संस्थापक कुणाल झुनझुनवाला ने कहा, ‘मई 2025 में यूपीआई से लेनदेन में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। भारत में डिजिटल भुगतान न सिर्फ बढ़ रहा है, बल्कि हर किसी के जीवन की जरूरत बन गया है।’

रोजाना लेनदेन करीब स्थिर रहा। यह संख्या के हिसाब से 59.6 करोड़ और मूल्य के हिसाब से 79,831 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पहले 59 करोड़ और 79,910 करोड़ रुपये था।

इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) से लेनदेन भी अप्रैल में 3 प्रतिशत गिरकर अप्रैल में 44.9 करोड़ रहा है, जबकि मार्च में 46.2 करोड़ था। यह फरवरी में 40.5 करोड़ था। मूल्य के हिसाब से भी यह अप्रैल में 7 प्रतिशत घटकर 6.22 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो मार्च में 6.68 लाख करोड़ रुपये था। फरवरी में यह 5.63 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल 2025 में फास्टैग से लेनदेन मामूली बढ़कर 38.3 करोड़ पर पहुंचा है, जो मार्च में 37.9 करोड़ था। मूल्य के हिसाब से भी यह बढकर 6,801 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च में 680 करोड़ था। फरवरी में लेनदेन की संख्या 34.8 करोड़ थी, जिसका कुल मूल्य 6,601 करोड़ रुपये था।

अप्रैल 2025 के आंकड़े, अप्रैल 2024 की तुलना में संख्या के आधार पर 17 प्रतिशत और मूल्य के आधार पर 22 प्रतिशत ज्यादा हैं। अप्रैल में रोजाना का लेनदेन बढ़कर 127.5 लाख हो गया, जो मार्च में 122.3 लाख और फरवरी में 137.1 करोड़ था। मूल्य के आधार पर भी यह बढ़कर 227 करोड़ रुपये प्रतिदिन हो गया है,  जो मार्च में 219 करोड़ रुपये प्रतिदिन था। आधार इनएबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) से लेनदेन 16 प्रतिशत घटकर 9.5 करोड़ हो गया है, जो एक महीने पहले 1.13 करोड़ और फरवरी में 9.4 करोड़ था। मूल्य के हिसाब से यह 13 प्रतिशत घटकर अप्रैल में 26,618 करोड़ रुपये रह गया, जो मार्च में 30,539 करोड़ रुपये और फरवरी में 24,410 करोड़ रुपये था। रोजाना का लेनदेन 31.8 लाख रहा, जो मार्च में 36.5 लाख था। अगर पिछले साल की समान अवधि से तुलना करें तो एईपीएस लेनदेन में संख्या के आधार पर 2 प्रतिसत और मूल्य के हिसाब से 6 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement