facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

वित्त मंत्रालय पूर्ण बजट में FY25 के लिए बढ़ा सकता CPSE लाभांश अनुमान

Advertisement

सरकार ने अंतरिम बजट 2024-25 में चालू वित्त वर्ष के लिए गैर-वित्तीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (CPSE) से लाभांश का अनुमान 48,000 करोड़ रुपये लगाया है।

Last Updated- May 21, 2024 | 12:56 PM IST
CPSE Dividend
Representative Image

वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सीपीएसई लाभांश (CPSE dividend) अनुमान को 5,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर करीब 53,000 करोड़ रुपये कर सकता है।

सरकार ने अंतरिम बजट 2024-25 में चालू वित्त वर्ष के लिए गैर-वित्तीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) से लाभांश का अनुमान 48,000 करोड़ रुपये लगाया है।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में अनुमान करीब 5,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है।’’ अधिकारी ने बताया कि अंतरिम बजट अनुमान दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के अनुमानों पर आधारित थे।

पूर्ण बजट में अनुमान अधिक होंगे क्योंकि अब लाभांश की तस्वीर अधिक स्पष्ट है। किसी विशेष वित्त वर्ष में सरकार की लाभांश प्राप्तियों में वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा घोषित अंतरिम लाभांश, साथ ही पिछले वित्त वर्ष के लिए अंतिम लाभांश शामिल होते हैं।

सरकार को चालू वित्त वर्ष में अभी तक सीपीएसई से लाभांश के रूप में 4,837.25 करोड़ रुपये मिल हैं। इसमें दूरसंचार मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) से विशेष लाभांश के रूप में 3,443 करोड़ रुपये शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 में लाभांश प्राप्तियां 63,000 करोड़ रुपये रहीं, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 59,953 करोड़ रुपये थीं।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement