facebookmetapixel
Advertisement
PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान

ज्यादातर बैंकों में दिए गए कर्ज की तुलना में जमा वृद्धि सुस्त

Advertisement

निजी क्षेत्र के बैंकों, येस बैंक, आरबीएल बैंक और बंधन बैंक की जमा में वृद्धि क्रमशः 0.50 प्रतिशत, 2 प्रतिशत और 1.50 प्रतिशत संकुचित हुई है।

Last Updated- July 07, 2024 | 9:38 PM IST
बैंक जमा की तुलना में ऋण वृद्धि अधिक होने से नकदी की चुनौतियां संभवः रिपोर्ट Cash challenges possible due to credit growth being higher than bank deposits: Report

वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून के दौरान हुए कारोबार में इसकी पिछली तिमाही की तुलना में ज्यादातर बैंकों के जमा में वृद्धि, उनके द्वारा दिए गए कर्ज में वृद्धि की तुलना में सुस्त रही है। बैंकों के चालू और बचत खाते (कासा) में जमा पर भी दबाव लगातार बना हुआ है।

निजी क्षेत्र के बैंकों, येस बैंक, आरबीएल बैंक और बंधन बैंक की जमा में वृद्धि क्रमशः 0.50 प्रतिशत, 2 प्रतिशत और 1.50 प्रतिशत संकुचित हुई है। येस बैंक और बंधन बैंक द्वारा दिया गया कर्ज क्रमशः 0.90 प्रतिशत और 0.70 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि आरबीएल बैंक ने 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) द्वारा दिया गया ऋण क्रमशः 5 प्रतिशत और 2.65 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, बीओएम का जमा 1.22 प्रतिशत कम हुआ है, जबकि पीएनबी का 2.80 प्रतिशत बढ़ा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए गए कर्ज में, जमा की तुलना में तेज वृद्धि हुई है। तिमाही आधार पर बीओबी का लोन बुक 1.73 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि जमा में 1.59 प्रतिशत वृद्धि हई है।

वहीं दूसरी तरफ, निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए गए कर्ज में जून 2024 में समाप्त तिमाही के दौरान 0.80 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि जमा में वृद्धि मार्च में समाप्त तिमाही की तुलना में स्थिर रही है।

इंडसइंड बैंक के कर्ज में 1 प्रतिशत सुधार हुआ है, जबकि जमा में 4 प्रतिशत वृद्धि हुई है। सरकारी बैंक यूको बैंक का जमा 5.20 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि दिए गए ऋण में 1.90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एचडीएफसी बैंक का कासा अनुपात वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में घटकर 36.29 प्रतिशत रह गया है, जो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 38.18 प्रतिशत था। इंडसइंड बैंक का कासा अनुपात वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में गिरकर 36.70 प्रतिशत रह गया है, जो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 37.90 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement