facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

LRS के तहत भारत से भेजे गए धन में गिरावट, यात्रा और शिक्षा पर खर्च में कमी

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 में एलआरएस के तहत भेजा गया धन घटकर 27.02 अरब डॉलर, यात्रा और शिक्षा पर खर्च में गिरावट

Last Updated- April 22, 2025 | 10:45 PM IST
LRS

भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत धनप्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से जनवरी के दौरान भेजा गया धन पिछले साल से कम रहा है। एलआरएस के तहत भेजा गया धन सालाना आधार पर 8.21 प्रतिशत घटकर 27.02 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 29.43 अरब डॉलर था।

सबसे ज्यादा धन अंतरराष्ट्रीय यात्रा क्षेत्र में खर्च हुआ। वित्त वर्ष 2025 में अप्रैल-फरवरी के दौरान इस क्षेत्र पर खर्च करीब 1 प्रतिशत घटकर 15.84 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल क समान अवधि में 16 अरब डॉलर था। नजदीकी संबंधियों के खर्च के लिए भेजा गया धन करीब 22 प्रतिशत गिरकर 330.05 करोड़ डॉलर रह गया। वहीं विदेश में शिक्षा पर होने वाला खर्च 16 प्रतिशत गिरकर 275.89 करोड़ डॉलर रह गया है।

विदेश में अचल संपत्ति खरीदने पर खर्च 28.32 प्रतिशत बढ़कर 27.77 करोड़ डॉलर हो गया है। एचडीएफसी बैंक में प्रधान अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने कहा कि इसमें कमी की मुख्य वजह यात्रा पर होने वाले खर्च में आई कमी है। यह मौसमी पैटर्न हो सकता है।

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement