facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

3,200 को पार किया तो निफ्टी 3450 तक पहुंचेगा!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:22 PM IST

बाजार में उछाल का मजबूत रुख दिखाई दे रहा है और दुनिया भर में बढ़त की धारणा बनी हुई है।
निफ्टी 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,211 अंक पर पहुंच गया जबकि सेंसेक्स में 3 फीसदी की बढ़त हुई और यह 10,349 अंक पर बंद हुआ।
रुपये में मजबूती से डेफ्टी में 3.9 फीसदी की बढ़त हुई। एफ आईआई मार्च तक शुद्ध खरीदार बने रहे। उसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशक भी खरीदार बने रहे। बाजार धारणा बेहतर रही और बढ़ने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही और गिरने वाले शेयर कम रहे।
डेरिवेटिव और नकदी के सेगमेंट में भी कारोबार में सुधार हुआ। बीएसई 500 में 3.6 फीसदी की बढ़त हुई जबकि मिडकैप 50 में 5.5 फीसदी की बढ़त हुई।
 
नजरिया
बाजार में 3,200 अंक के ऊपर प्रतिरोध का स्तर बना हुआ है लेकिन 3,250 और 3,280 अंक पर थोड़ी बाधा जरूर है। अगर यह बाधा दूर हो गई तो निफ्टी 3,450 अंक के स्तर तक जा सकता है। अगर गिरावट आई तो फिर यह 2,950 अंक तक भी लुढ़क सकता है।
दलील
कड़े प्रतिरोध का रुख बना हुआ है। इसकी वजह राजनीतिक अनिश्चितता तो है ही, साथ ही ज्यादा शेयरों के खरीदे जाने के संकेत भी मिल रहे हैं। वैसे ज्यादा उम्मीद यही है कि निफ्टी में जब तक गिरावट का स्तर नहीं आए तब तक यह 3,450 के स्तर तक भी बढ़ता रह सकती है।
दूसरी दलील
मध्य मार्च तक बीच के ट्रेंड में बढ़त हुई। अगर मध्य अप्रैल तक इसमें चुनाव की वजह से गिरावट आई तो सूचकांक में 2,500 के स्तर तक गिरने का सिलसिला चल सकता है।
तेजड़िए और मंदड़िए
पिछले तीन हफ्ते से सभी सेक्टर के सूचकांक में  उछाल आया है। फिलहाल कुछ शेयरों की कीमतें प्रतिरोध स्तर को छू रही हैं। पिछले हफ्ते वित्तीय सेक्टर में गिरावट का रुख रहा। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निफ्टी के प्रदर्शन से बेहतर रहा। वहीं ऑटो और रियल एस्टेट की बड़ी कंपनियों के शेयर का प्रदर्शन बेहतर रहा। टीसीएस और इन्फोसिस के शेयरों की कीमत बेहतर है।
इन्फोसिस
मौजूदा भाव: 1419 रुपये
लक्ष्य: 1470 रुपये
इसके शेयर के कारोबार में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और ऊपरी स्तर पर ब्रेकआउट हुआ। अगर इसकी कीमत ज्यादा भी होती है तो यह 1,475 रुपये के करीब होगा। गिरावट के स्तर पर इसे 1,380 रुपये और फिर 1,330 रुपये पर समर्थन मिल सकता है। 1,400 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाए और लॉन्ग जाएं।

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement