facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

एफडी पर ही क्रेडिट कार्ड

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:32 PM IST

क्रेडिट कार्ड के कारोबार में हाथ जलने के बाद अब बैंक डिफॉल्टरों से निपटने के लिए एक नई शर्त जोड़ने जा रहे हैं।
कई बैंक अब फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के जरिये नये क्रेडिट कार्ड जारी करने की योजना पर काम कर रहे हैं। क्रेडिट कार्ड के मामलों में 15 फीसदी तक अपना पैसा लगभग गंवाने वाले बैंक जोखिम को देखते हुए यह कदम उठा रहे हैं।
देश में सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंक जोखिम वाले मामलों में फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर ही क्रेडिट कार्ड जारी करने की योजना बना रहे हैं। इस योजना को फिक्स्ड डिपॉजिट इंस्टेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना का नाम दिया जा रहा है।
ऐक्सिस बैंक ने भी इसी तरह की योजना शुरू की है। दूसरी ओर कई बैंकों का कहना है कि वह भी इस तरह की योजना शुरू कर रहे हैं लेकिन उसको बहुत आक्रामक तेवर नहीं देंगे।  लेकिन दोनों बैंकों ने इस मामले में ज्यादा ब्योरा नहीं दिया है।
दरअसल जो व्यक्ति क्रेडिट कार्ड जारी करने के बैंक के मानदंडों पर खरे नहीं उतर रहे, उन ग्राहकों को खासतौर से इस कसौटी पर कसा जाएगा। एचएसबीसी में क्रेडिट कार्ड के प्रमुख रवि सुब्रमण्यन कहते हैं कि इसकी वजह से बैंकों का जोखिम भी कम हो जाएगा और जो व्यक्ति क्रेडिट कार्ड हासिल करने की पात्रता नहीं रखते उनको इन्हें रखने का मौका मुहैया होगा।
इस योजना के तहत बैंक ऑटो रिन्यूल सुविधा के साथ आवेदक से एक फिक्स्ड डिपॉजिट करा रहे हैं। जिसमें कम से कम 20,000 से लेकर 3 लाख रुपये तक की रकम जमा की जा सकती है। फिक्स्ड डिपॉजिट की जितनी रकम होगी उसके 85 फीसदी के बराबर क्रेडिट लिमिट ग्राहक को दी जाएगी। इसमें एक पेंच यह भी है कि ग्राहक जब तक कार्ड रखना चाहेगा तब तक वह फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़ नहीं सकता केवल ब्याज ले सकता है।
अगर ग्राहक 90 दिनों के भीतर बैंक को क्रेडिट कार्ड से किए खर्च का भुगतान नहीं करता तब बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम से उस खर्चे का भुगतान करने के लिए स्वतंत्र होंगे। हालांकि कुछ बैंकों को इस योजना के सफल होने को लेकर संदेह भी बना हुआ है। पिछले कुछ समय से वैसे भी बैंकों ने अंधाधुंध तरीके से क्रेडिट कार्ड नहीं जारी किए हैं।
बैंकों का पैंतरा
जोखिम वाले मामलों में एफडी के जरिये ही कार्ड जारी करने की योजना
आईसीआईसीआई और ऐक्सिस बैंक समेत कई बैंक कर रहे हैं तैयारी
20,000 से 3 लाख रुपये जमा कराने होंगे एफडी में
जब तक कार्ड रखेगा ग्राहक एफडी नहीं तोड़ सकेगा

Advertisement
First Published - April 8, 2009 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement