facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

नकदी है भरपूर लेकिन खराब प्रदर्शन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:04 PM IST

स्मार्ट पोर्टफोलियो की जब से शुरुआत हुई है तब से अब तक बीएसई 200 सूचकांक में सबसे ज्यादा तेजी आई और यह 11 फीसदी तक बढ़ा।
इस बढ़त से स्मार्ट पोर्टफोलियो के नेटवर्थ में भी तेजी आई और यह 27 मार्च को खत्म हफ्ते के दौरान 5.91 लाख रुपये से बढ़कर 6.57 लाख रुपये हो गया।
बाजार में जो तेजी आई, उसका ज्यादातर निवेशकों को अनुमान नहीं था। इसकी वजह यह थी कि इस सप्ताह में मार्च फ्यूचर्स और ऑप्शंस खत्म होने से फंड लगातार पैसा लगाते रहे। साथ ही, बाजार में भारी मात्रा में शॉर्ट कवरिंग भी हुई।
बाजार से बेहतर मुनाफा बटोरने के बजाय फंड मैनेजर नकदी के मालिक बने रहे। स्मार्ट पोर्टफोलियो की 1 सितंबर 2008 से शुरुआत हुई तब से बेंचमार्क के नेटवर्थ में 34.3 फीसदी की कमी आई है। चारों फंड मैनेजरों में से आनंद अग्रवाल को सबसे ज्यादा 12.4 फीसदी का नुकसान हुआ है।
पूरे हफ्ते केवल तीन फंड मैनेजर सक्रिय रहे जबकि आनंद अग्रवाल ने सौदे पर जोर नहीं दिया और वे हाशिए पर बने रहे। वे लोग शुद्ध बिकवाल बने रहे और उन्होंने 49 हजार रुपये तक की बिकवाली की। इनमें अमर अंबानी ने 1 लाख रुपये तक के शेयरों की खरीदारी की और कश्यप पुजारा ने 1.14 लाख रुपये तक के शेयरों की बिकवाली की।
आनंद अग्रवाल
फंड मैनेजर, रिलायंस मनी
आनंद अग्रवाल पिछले हफ्ते हाशिए पर बने रहे। उनके पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी हुई और यह 8.68 लाख रुपये से बढ़कर 8.76 लाख रुपये हो गए। उनके खराब प्रदर्शन की वजह उनके पोर्टफोलियो में नकदी का ऊंचा स्तर ही रहा है। इससे पहले वाले हफ्ते में अग्रवाल ने 3.05 लाख रुपये तक के शेयर बेचे।
फिलहाल उनके पोर्टफोलियो में केवल दो शेयर ही हैं, रिलायंस कम्युनिकेशंस और इंडियन बैंक दोनों के शेयर क्रमश: 33 फीसदी और 36 फीसदी तक है। इनके अलावा उनके पास 8.17 लाख रुपये नकद हैं।
सदानंद शेट्टी
उपाध्यक्ष, कोटक सिक्योरिटीज
सदानंद शेट्टी ने पिछले हफ्ते कुल 17 सौदे किए। इनमें से छह खरीदारी और 11 बिकवाली के सौदे थे। शेट्टी ने 0.84 लाख रुपये तक के शेयर खरीदे और उन्होंने 1.18 लाख रुपये तक के शेयरों की बिकवाली की। उन्होंने बिकवाली के 11 सौदे किए जिनमें से उन्होंने 10 में मुनाफा बुक किया।
उनमें सबसे बेहतर टाटा स्टील रही है जिसमें उन्हें औसतन 26 फीसदी के करीब का मुनाफा हुआ। उन्हें आईसीआईसीआई बैंक में 6 फीसदी का नुकसान हुआ। उनके पोर्टफोलियो के 12 शेयरों में से छह में उछाल आया और छह में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की खरीदारी से उन्हें 32 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा हुआ।
जबकि एलाइड डिजिटल में उनको लगभग 52 फीसदी का घाटा हुआ और यह उनके पोर्टफोलियो की सबसे नुकसान वाली मिसाल रही। शेट्टी के नेटवर्थ में 4.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 8.87 लाख रुपये से बढ़कर 9.26 लाख रुपये हो गया।
कश्यप पुजारा
फंड मैनेजर, इनाम डायरेक्ट
कश्यप पुजारा के पोर्टफोलियो के वैल्यू में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 8.67 लाख रुपये से बढ़कर 9.14 लाख रुपये हो गए और उनको कई सौदों में नुकसान हुआ। उन्होंने पिछले हफ्ते 13 सौदे किए जिसमें से यस बैंक का एकमात्र सौदा ही खरीदारी का था। उन्हें 9 सौदों में नुकसान उठाना पड़ा, बाकी में उन्हें फायदा हुआ।
उन्होंने 1.14 लाख रुपये तक के शेयरों की बिक्री की और शुद्ध बिकवाल बने रहे। फिलहाल उनके पोर्टफोलियो में चार शेयर हैं जिनमें से केवल एक सेंचुरी टेक्सटाइल्स की खरीद कीमत में 37 फीसदी की कमी आई। उनकी नकदी में बढ़ोतरी हुई और यह 6.78 लाख रुपये हो गई।
अमर अंबानी
उपाध्यक्ष (शोध), इंडिया इन्फोलाइन
अमर अंबानी का नेटवर्थ सकारात्मक ही बना रहा और आनंद अग्रवाल की तरह ही पिछले हफ्ते इक्विटी में कम निवेश की वजह से उनके नेटवर्थ में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। अंबानी के पोर्टफोलियो की वैल्यू अब 0.5 फीसदी बढ़कर 10.05 लाख रुपये तक है।

Advertisement
First Published - March 30, 2009 | 5:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement