facebookmetapixel
Advertisement
उठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?AI भारतीय IT सेक्टर के लिए दोधारी तलवार, मेरे अपने पोर्टफोलियो में आईटी शेयर नहीं: Chris Woodफरवरी में सीमेंट की औसत कीमत 342 रुपये प्रति बोरी पहुंची, कुछ राज्यों में मार्च में फिर बढ़ोतरी की तैयारीTata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेलटैरिफ, कर्ज और AI… क्या तीन तरफ से घिर गए हैं ग्लोबल बाजार? जेफरीज की रिपोर्ट ने बताई हकीकतभू-राजनीतिक तनाव में क्यों उछल जाते हैं कच्चे तेल के दाम? 50 साल का इतिहास क्या कहता है

कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गमों में नवंबर में तेजी, दिसंबर में और बढ़ोतरी का अनुमान

Advertisement

फेडरल रिजर्व के नरम रुख से बाजार में धारणा मजबूत

Last Updated- December 01, 2023 | 10:55 PM IST
Bank-बैंक

अक्टूबर में कमजोरी के बाद नवंबर में कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गमों में तेजी दर्ज की गई, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नरम रुख अपनाए जाने से बाजार में धारणा मजबूत हुई है। अक्टूबर में कॉरपोरेट बॉन्डों से जुटाई जाने वाली रकम में 40 प्रतिशत की गिरावट आई थी, मुख्य तौर पर उधारी लागत बढ़ने से यह दबाव देखा गया।

अनुमानों से पता चला है कि भारतीय कंपनियों ने 28 नवंबर तक 82,590 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 33,148 करोड़ रुपये था।

नवंबर में जुटाई गई रकम मई और जून के बाद चालू वित्त वर्ष में तीसरी सबसे बड़ी पूंजी थी। चालू वर्ष के मई और जून में कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गम 1.03 लाख करोड़ रुपये और 1.20 लाख करोड़ रुपये रहे थे।

बाजार कारोबारियों का मानना है कि सकारात्मक बाजार धारणा की वजह से दिसंबर के निर्गम नवंबर के आंकड़े को पार कर सकते हैं। बाजार का मानना है कि ब्याज दरें अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं और अब इनमें ठहराव देखा जा रहा है, जिससे निवेशक डेट बाजार में अवसर तलाशने पर जोर दे रहे हैं।

इसके अलावा, बाजार पिछले साल के मुकाबले पूरे चालू वित्त वर्ष के लिए कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गमों में न्यूनतम 15-20 प्रतिशत की कुल वृद्धि का अनुमान जता रहा है।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि नवंबर में निर्गमों में वृद्धि का मुख्य कारण अक्टूबर में पेश किए जाने वाले निर्गमों का टलना था। बॉन्ड पेश करने वाली कंपनियों ने बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए अपने निर्गमों को टाल दिया था।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement