facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

ऋण पूंजी बाजार से धन जुटाने की कतार में कंपनियां

पावर ग्रिड, हुडको और आईआरएफसी अगले सप्ताह ऋण पूंजी बाजार में उतरने की तैयारी में

Last Updated- December 20, 2024 | 10:59 PM IST
Bonds

सरकारी मालिकाना वाली पॉवर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी), पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), टाटा कैपिटल और इंडिया इन्फ्रा डेट सहित कई संस्थाओं ने शुक्रवार को घरेलू ऋण पूंजी बाजार से धन जुटाया है।

आने वाले दिनों में कई बड़े जारीकर्ता बाजार में उतरने तैयारी कर रहे हैं। इनमें पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआई), हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (हुडको), और इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) शामिल हैं, जो अगले सप्ताह बाजार में उतरने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक पीएफसी ने दो अलग मेच्योरिटी वाले बॉन्डों के माध्यम से 5,245 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने 15 साल के बॉन्डों से 2,700 करोड़ रुपये जुटाए हैं जो 7.16 प्रतिशत कूपन दर पर 15 साल और 24 दिन में मेच्योर होगा। साथ ही 5 साल के बॉन्ड के माध्यम से 2,545 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसका कूपन दर 7.40 प्रतिशत है और 5 साल 23 दिन में मेच्योर होगा।

सिडबी की नजर 1,000 करोड़ रुपये के बेस इश्यू और 3,000 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑप्शन के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने पर थी, जिसने 7.48 प्रतिशत कूपन दर पर 4 साल और 5 महीने की मेच्योरिटी वाले बॉन्ड के माध्यम से 3,700 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

वहीं सरकारी बैंक पीएनबी ने 7.43 प्रतिशत कूपन दर पर टियर-2 बॉन्डों के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा कि दर में 25 आधार अंक की कटौती के बावजूद फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने तेजी का रुख दिखाया है।

First Published - December 20, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट