facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?

विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:32 AM IST

विदेशी निवेशकों ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और भारतीय अर्थव्यवस्था पर उसके पडऩे वाले प्रभाव की चिंता में मई में अब तक भारतीय बाजारों से 4,444 करोड़ रुपये की निकासी की है। डिपॉजिटरी आंकड़े के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने एक से 21 मई के दौरान शेयर बाजार से 6,370 करोड़ रुपये निकाले जबकि बॉन्ड में 1,926 करोड़ रुपये लगाए। इस प्रकार, शुद्ध रूप से एफपीआई ने 4,444 करोड़ रुपये की निकासी की। मॉर्निंग स्टार इंडिया के सहायक निदेशक  हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर और उसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर चिंता से विदेशी निवेशक बाजार से थोड़ी दूरी बनाकर चल रहे हैं और शेयर बाजार में बड़ी राशि निवेश करने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पिछले दो सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति में सुधार के संकेत हैं। इससे कुछ राहत मिली है तथा शुद्ध रूप से निकासी उल्लेखनीय रूप से घटी है। इससे पहले, अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 9,435 करोड़ रुपये निकाले गए थे। 

Advertisement
First Published - May 23, 2021 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement