facebookmetapixel
Advertisement
IRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव

LIC पॉलिसीधारकों के लिए बड़ी खबर, अब इस प्राइवेट बैंक से भी खरीद सकेंगे इंश्योरेंस

Advertisement

LIC ties up with IDFC first bank: इस डील के पूरा होने से अब IDFC फर्स्ट बैंक के 1 करोड़ से अधिक ग्राहक LIC की पॉलिसियां सीधे बैंक के माध्यम से खरीद सकेंगे।

Last Updated- July 17, 2024 | 9:40 AM IST
LIC- एलआईसी
Representative Image

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बैंकएश्योरेंस (bancassurance) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और 2047 तक सभी को जीवन बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए एक प्राइवेट बैंक के साथ डील साइन की है। LIC ने मंगलवार (16 जुलाई) को इस समझौता पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें: भारत बिल पेमेंट सिस्टम्स से जुड़े प्रमुख क्रेडिट कार्ड

आइए, जानते हैं किस बैंक के साथ की डील…

भारतीय जीवन बीमा निगम ने आईडीएफसी बैंक के साथ एग्रीमेंट किया है। इस डील के पूरा होने से अब IDFC फर्स्ट बैंक के 1 करोड़ से अधिक ग्राहक LIC की पॉलिसियां सीधे बैंक के माध्यम से खरीद सकेंगे। LIC ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि इसके लिए डिजिटल ऑन-बोर्डिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने पर ग्राहक IDFC फर्स्ट बैंक की वेबसाइट से LIC की पॉलिसी खरीदने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday Today: मुहर्रम के कारण बैंक बंद, जानें किन राज्यों में आज रहेगा छुट्टी

2047 तक जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य

LIC की 3600 से अधिक शाखाओं और सैटेलाइट कार्यालयों और IDFC First Bank की 1000 से अधिक शाखाओं के विशाल नेटवर्क की संयुक्त ताकत से देशभर में जीवन बीमा की पहुंच आसान हो जाएगी। यह प्रयास 2047 तक सभी को जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को हासिल करने में काफी मदद करेगा।

एक प्रमुख इंश्योरेंस कंपनी होने के नाते, LIC के पास समाज के सभी वर्गों के लिए कई प्रकार के उत्पाद हैं, जैसे कि पेंशन योजनाएं, ULIP, बचत योजनाएं और टर्म इंश्योरेंस।

इस अवसर पर LIC के MD आर दोराई स्वामी (MD R Dorai Swamy) ने बताया कि इन दोनों संगठनों के एक साथ आने से IDFC फर्स्ट बैंक के डिजिटल जानकार ग्राहकों को LIC के कई तरह आकर्षक इंश्योरेंस प्लान खरीदने में सुविधा होगी।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement