facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

भारती एएक्सए सामान्य बीमा जुटाएगी 120 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:49 PM IST

भारती एएक्सए सामान्य बीमा कंपनी वित्त वर्ष 2009-10 में 120 करोड रुपये की अतिरिक्त पूंजी जुटाने की योजना बना रही है।
मालूम है कि कंपनी ने सात महीने पहले ही अपना कारोबार करना शुरू किया है। इधर सितंबर 2008 से लेकर 31 मार्च 2009 तक की अवधि में कंपनी ने 29 करोड रुपये का प्रीमियम जुटाया है।
 
बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए भारती एएक्सए के अंडरराइटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रमुख एस नारायणमुर्ति ने कहा कि फिलहाल कंपनी के पास 190 करोड रुपये की परिसंपत्ति है और इस वित्त वर्ष में संयुक्त उद्यम साझेदार के जरिये 120 करोड रुपये जुटाएगी।
उन्होंने कहा कि सॉल्वेन्सी के कारण जहां भी पूंजी की आवश्यकता होगी हम अतिरिक्त पूंजी जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि इस प्रस्तावित रकम के जुटाने का मकसद कंपनी की विस्तार योजना और सूचना-प्रद्येगिकी प्रणाली के लिए फंड मुहैया कराना है।
कंपनी अपनी पैठ बनाने के क्रम में टायर-2 शहरों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस कंपनी की देश में 30 शाखाएं हैं। इस साल के अंत तक कंपनी अपनी शाखाओं की संख्या में बढ़ोतरी करना चाहती है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस संख्या को बढ़ाकर 80 तक ले जाएगी।

Advertisement
First Published - April 2, 2009 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement