facebookmetapixel
Advertisement
GAIL, IGL या MGL: भारी गिरावट के बाद किस शेयर में निवेश करना सबसे फायदेमंद?हवाई सफर होगा महंगा! रिफाइनरी मार्जिन बढ़ने से आसमान पर पहुंची ATF की कीमतें, बढ़ा फ्यूल सरचार्जबाजार में हाहाकार: तेल की कीमतों में उबाल से सेंसेक्स 1,471 अंक टूटा, निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ डूबेऑटो सेक्टर में बंपर उछाल: फरवरी में टूटे बिक्री के सारे रिकॉर्ड, यात्री वाहनों में 10.6% की ग्रोथREIT बाजार का कमाल: 6 साल में 6 गुना बढ़ा निवेश, निवेशकों को मिला 20% से ज्यादा का शानदार रिटर्नपूर्वोत्तर में एमेजॉन की ‘हवाई’ रफ्तार: गुवाहाटी के लिए शुरू हुई एमेजॉन एयर, 5 गुना तेज होगी डिलीवरीAdobe से शांतनु नारायण की विदाई: 18 साल में 1 अरब से 25 अरब डॉलर तक पहुंचाया कंपनी का टर्नओवरआर्थिक झटकों से बचाएगा 1 लाख करोड़ का सुरक्षा कवच? वित्त मंत्री ने बताया क्या है ‘स्थिरीकरण कोष’100 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल तो झुका अमेरिका! कई देशों को रूस से तेल खरीदने के लिए दी मोहलतअमेरिका की भारत पर टेढ़ी नजर: बंधुआ मजदूरी से तैयार माल के निर्यात की होगी कड़ी जांच

NPCI की नई गाइडलाइन, क्या बंद हो जाएगी आपकी UPI ID? यहां करें चेक

Advertisement

इनएक्टिव यूपीआई आईडी की समस्या बढ़ रही है। यूपीआई आईडी फोन नंबर से लिंक होती है और बहुत से यूजर्स अपना फोन नंबर बदलते हैं

Last Updated- November 20, 2023 | 11:43 AM IST
UPI payment

डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ने पेमेंट को काफी आसान बना दिया है। यही कारण है कि लोग बढ़-चढ़ कर यूपीआई पेमेंट मोड अपना रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब हर महीने यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लेकिन अब यूपीआई यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। NPCI (National Payment Corporation of India) कई UPI ID को बंद कर सकती है। इसके पीछे वजह NPCI की नई गाइडलाइन, कई सारे यूपीआई होल्डर्स दिसंबर के बाद अपनी आईडी से पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

बता दें एनपीसीआई एक सरकारी संस्था है जो देश में रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम देखती ह।ष NPCI ही UPI पेमेंट सिस्टम को रेगुलेट करता है।

कौन सी UPI ID होंगी बंद

NPCI ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी कर कहा कि वो ऐसी यूपीआई आईडीज़ को बंद कर देगा, जिन्होंने एक साल से अपनी आईडी से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है। इसके लिए 31 दिसंबर तक की डेड लाइन भी दी गई है, यानि कि अगर 31 दिसंबर तक आपका यूपीआई आईडी इनएक्टिव रहता है तो ऐसे कस्टमर्स की यूपीआई आईडी को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय बैंकों का डिजिटल सफर: चुनौतियां और अवसर

क्यों आई नई गाइडलाइन?

नई गाइडलाइन के बारे में NPCI ने कहा कि, ऐसा फैसला करने के पीछे कारण ये है कि इनएक्टिव यूपीआई आईडी की समस्या बढ़ रही है। यूपीआई आईडी फोन नंबर से लिंक होती है और बहुत से यूजर्स अपना फोन नंबर बदलते हैं, लेकिन अपनी आईडी बंद नहीं करते। बाद में वो मोबाइल नंबर किसी और को अलॉट किया जाता है, तो इनकरेक्ट पेमेंट की समस्या खड़ी होती है। ऐसे में इनएक्टिव आईडी होने से ट्रांसफर किसी और यूजर को जा सकता है।

कहा जा रहा है कि इस फैसले का असर सबसे ज्यादा प्रीपेड नंबर यूज करने वालों पर होगा, क्योंकि अधिकतर वही अपना नंबर ज्यादा चेंज करते हैं, पोस्टपेड वालों की संख्या कम होगी।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement