facebookmetapixel
Advertisement
M&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आया

यूनियन बैंक को 6-7 फीसदी कर्ज पुनर्गठन का अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:02 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का अनुमान है कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित देनदारों के लिए आरबीआई की तरफ से पेश योजना के तहत उसके कर्ज (करीब 36,000 करोड़ रुपये) के 6-7 फीसदी हिस्से का पुनर्गठन हो सकता है।
बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी राजकिरण राय जी ने कहा कि बैंक ने आंतरिक तौर पर आकलन कर लिया है। मोटे तौर पर अनुमान है कि यह 6-7 फीसदी हो सकता है और कामत समिति के मानदंडोंं के आधार पर इनमें बदलाव हो सकता है। सही तस्वीर सितंबर तिमाही की समाप्ति पर ही उभरेगी।
तीन अहम लेनदारों कॉरपोरेट, एमएसएमई और खुदरा में कर्ज का पुनर्गठन होगा। आरबीआई की योजना के तहत सिर्फ मानक कर्ज (30 दिन तक के बकाए समेत) ही पुनर्गठन के पात्र होंगे। जून 2020 के आखिर में यूनियन बैंक की सकल उधारी 6,50,127 करोड़ रुपये थी। इसमें आंन्ध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का लोन पोर्टफोलियो शामिल है, जिनका 1 अप्रैल को यूनियन बैंक के साथ विलय हो गया।
इंडिया रेटिंग्स के मुताबिक, भारत में बैंक 8.4 लाख करोड़ रुपये यानी मार्च 2020 के कुल उधारी करीब 7.7 फीसदी हिस्से का पुनर्गठन कर सकते हैं।

आयशर मोटर्स का शेयर विभाजन प्रभावी
आयशर मोटर्स का शेयर सोमवार को 10 फीसदी उछलकर 2,389 रुपये को छू गया जब उसके शेयरों का विभाजन प्रभावी हुआ, जिसमें 1 शेयर को 10 शेयरों में विभाजित किया गया है। शेयर हालांकि बढ़त कायम नहीं रख पाया और अंत में 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 2,177 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने 25 मई को शेयर विभाजन की घोषणा की थी ताकि छोटे खुदरा निवेशक इसे खरीद सकें और नकदी बढ़े। शेयर विभाजन से पहले यह शेयर 20,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा था और इस तरह से यह सबसे ज्यादा कीमत वाले शेयरोंं में से एक था। ज्यादा कीमत वाले अन्य शेयरों में पेज इंडस्ट्रीज शामिल है, जिसका शेयर सोमवार को 20,892 रुपये पर बंद हुआ जबकि एमआरएफ का शेयर 59,777 रुपये पर। बीएस

Advertisement
First Published - August 24, 2020 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement