facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

पीएलआर में परिवर्तन नहीं करेगा एसबीआई

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:00 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अल्पावधि में प्रधान उदारी दर (पीएलआर) बढ़ाने की संभावनाओं से इनकार किया है।


चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक ओ पी भट्ट ने कहा कि पीएलआर बढ़ने नहीं जा रहा है। बाजार में पर्याप्त तरलता है और ऋण वृध्दि की गति धीमी है। पीएलआर बढ़ाये जाने की शायद ही कोई संभावना है।


जीवन बीमा व्यवसाय के लिए अलग कंपनी बनाए जाने के बारे में भट्ट ने कहा, ‘अगले दो वर्षों तक एसबीआई लाइफ में पैसे लगाने के लिए हमारे पास पर्याप्त पूंजी है। अगर होल्डिंग कंपनी के नियम सामने नहीं आते हैं तो हम इसे सूचीबध्द करेंगे।’ उन्होंने कहा कि इस वर्ष एसबीआई लाइफ को सूचीबध्द करने की कोई योजना नहीं है।


एसबीआई की गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) इस वर्ष बढ़ कर 1.78 प्रतिशत हो गई जो पिछले वर्ष 1.56 करोड़ रुपये थी। एनपीए में बढ़ोतरी की वजह कृषि ऋण की माफी और उच्च मासिक किश्तों के कारण रिटेल एनपीए में हुई वृध्दि है।


वर्तमान में एसबीआई के कृषि क्षेत्र का एनपीए 700 करोड़ रुपये का है। एसबीआई और स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र के विलय के बारे में उन्होंने कहा, ‘ यह मसला सरकार के हाथों में है। सरकार के निर्णय के बाद हम अन्य सहयोगी बैंकों के साथ विलय का रोड मैप तैयार करेंगे।’


इस वर्ष एसबीआई 2,000 शाखाएं खोलेगा जिसमें 1,000 ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएंगे। अगले दो वर्षों में बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 शाखाएं खोलने की योजना बना रही है। इस वित्त वर्ष में बैंक अग्रिम में 25 प्रतिशत की वृध्दि का अनुमान कर रही है।

Advertisement
First Published - May 2, 2008 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement