facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

डॉलर के मुकाबले रुपये में 35 पैसै की मजबूती

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:48 AM IST

अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती कर दरों को लगभग शून्य पर लाने के बाद विदेशी फंडों में तेजी से बढ़े रहे पूंजी प्रवाह और निर्यातकों द्वारा डॉलर की बडे़ पैमाने पर बिक्री के चलते आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूत हुआ।
कुछ एशियाई मुद्राओं के मुकाबले में भी अमरीकी डॉलर कमजोर हुआ, जिसके चलते घरेलू मुद्रा को मजबूत होने में सहायता मिली है।
अंतरबैंकीय विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अमरीकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपये ने 47.32 के स्तर पर कारोबार किया, जिसमें कल बंद हुए 47.66/67 के स्तर के मुकाबले 35 पैसे की तेजी रही।
विदेशी मुद्रा के डीलरों का कहना है कि निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिक्री और विदेशी फंडों में बढ़ रही पूंजी प्रवाह के चलते रुपया मजबूती के स्तर पर चल रहा है।
कल रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ 47.66/67 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement