facebookmetapixel
Advertisement
विधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिज

बाकी सहयोगी बैंकों का भी विलय होगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:02 AM IST

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय स्टेट बैंक  (एसबीआई) में स्टेट बैक आफ सौराष्ट्र के प्रस्तावित विलय का लेकर कुछ अहम कानूनी पहलूओं पर विचार के बीच, एसबीआई अध्यक्ष ओपी भट्ट ने उम्मीद जताई है कि यह प्रकिया बगैर किसी रूकावट के पूरी हो जाएगी।


इसके बाद दूसरे सहयोगी बैंकों के विलय के बारे में सोचा जाएगा। भट्ट मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर की ग्रामीण शाखा नावदा पंथ में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि ऋण माफी और ऋण राहत योजना का उद्धाटन कर रहे थे।  

उद्धाटन समारोह के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, स्टेट बैंक आफ सौराष्ट्र के एसबीआई में विलय के संबंध में हमारी ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। केंद्र सरकार अब इस विषय में कुछ अहम कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। इसमें यह भी शामिल है कि क्या विलय के लिए संबंधित प्रावधानों में संशोधन करने की जरूरत है या अथवा नहीं।

भट्ट ने उम्मीद जताई कि विलय की यह प्रकिया बगैर किसी अड़चन के पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, हमें अब इस सिलसिले में केंद्र की हरी झंडी का इंतजार है। भट्ट ने कहा कि स्टेट बैंक आफ सौराष्ट्र का एसबीआई में विलय होने के बाद दूसरे सहयोगी बैकों के विलय पर नए सिरे से विचार शुरू कर दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा, मेरे ख्याल में यह कहना सही नहीं होगा कि देश के बैंक तरलता (लिक्विडिटी)की कमी से जूझ रहे है।

लेकिन मै इतना जरूर कहूंगा कि इसकी हालत पहले के मुकाबले तंग जरूर है मगर इससे बैकों का कोई काम रूक रहा हो, ऐसी कोई बात नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक भी सारे हालात पर बराबर नजर बनाए हुए है। भट्ट ने निकट भविष्य में एसबीआई हाउसिंग लोन की ब्याज दरों में कटौती की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, मंहगाई दर आठ फीसदी से ऊपर चली गई है। कच्चे तेल के दाम उछाल पर है। तरलता  के तंग होने की बात हम कर ही रहे है। लिहाजा में कैसे यह भरोसा दिला सकता हूं कि जल्द ही हमारे हाउसिंग लोन की ब्याज दरों में कमी की जाएगी। मुझे फिलहाल इसकी कोई गुंजाइश नहीं दिखती है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष ओपी भट्ट ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि ऋण माफी और ऋण राहत योजना को किसानों की दशा सुधारने की दिशा में बेहद जरुरी कदम बताया है। 

Advertisement
First Published - June 2, 2008 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement