facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Update: शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव! Sensex डगमगाया, Adani Ports और Bajaj Finserv टूटे, MTAR Tech 5% उछलाRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकला

आरबीएल बैंक जुटाएगा 1,500 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:09 AM IST

निजी क्षेत्र का आरबीएल बैंक मैपल बीवी (बेरिंग्स प्राइवेट इक्विटी एशिया की सहायक), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ समेत संस्थागत निवेशकों को तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर जारी कर 1,566 करोड़ रुपये जुटाएगा। निदेशक मंडल ने 177 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 8.84 करोड़ शेयर आवंटित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। बैंक ने बीएसई को भेजी सूचना में ये बातें कही है।
बीएसई पर बैंक का शेयर 182.95 रुपये पर करीब-करीब स्थिर कारोबार कर रहा था।
नई इक्विटी जारी होने के बाद बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 18.6 फीसदी हो जाएगा जबकि कॉमन इक्विटी टियर-1, 17.4 फीसदी। बैंक ने बीएसई को यह जानकारी दी है।   जून 2020 के आखिर में 16.35 फीसदी के पूंजी पर्याप्तता अनुपात के साथ बैंक सहज स्थिति में थी और सीईटी अनुपात 15.2 फीसदी था। चौथी तिमाही के नतीजे की घोषणा के बाद विश्लेषकों से बातचीत में बैंक ने कहा था कि वह वित्त वर्ष 2021 में सीईटी-1 को 15 फीसदी के आसपास लाना सुनिश्चित करेगा, जो मजबूत पूंजी पर्याप्तता अनुपात यानी नियामकीय अनिवार्यता 9.5 फीसदी से ज्यादा है।
आवंटन के बाद मैपल बीवी के पास इस बैंक की 9.45  फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी जबकि मल्टीलेटरल डेवलपमेंट फाइनैंंशियल इंस्टिट््यूशन सीजीसी समूह के पास 5.5 फीसदी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के पास 3.13 फीसदी और गाजा कैपिटल फंड-2 के पास 1.35 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक ने 2,775.87 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई थी। उसने 351 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2,025.27 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 5.77 करोड़ शेयरों का पात्र संस्थागत नियोजन किया था। इसके अलावा 1.98 करोड़ शेयर 340 रुपये के भाव पर जारी कर 675.8 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इंडियन ओवरसीज बैंक को लाभ
इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने 30 जून 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 124.63 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ दर्ज किया है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 329.66 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। बैंक ने कहा कि अब उसके एनपीए में कमी आई है और अब वह मुनाफा भी कमाने लगा है। इसलिए बैंक अब पीसीए के दायरे से बाहर आने की स्थिति में है। तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ 1,094 करोड़ रुपये रहा जबकि 30 जून 2019 को समाप्त तिमाही के दौरान उसने 828.15 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ दर्ज किया था। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि ट्रेजरी लाभ, निवेश पर ब्याज में वृद्धि और ब्याज मद में खर्च घटने से मुनाफे को बल मिला। बीएस

Advertisement
First Published - August 20, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement