facebookmetapixel
Advertisement
प्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबा

आरबीआई ने टाला ऑटो डेबिट का नया नियम

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:27 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज ऑनलाइन लेनदेन के किस्तों में भुगतान के ई-मंजूरी से संबंधित नए नियमों के अनुपालन की खातिर सभी भागीदारों के लिए अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दी। नियामक ने समय पर इस प्रणाली को लागू नहीं करने के लिए बैंकों को कड़ी फटकार लगाई।
आरबीआई ने बुधवार को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘कुछ भागीदारों के क्रियान्वयन में देरी से बड़े पैमाने पर ग्राहकों को असुविधा और डिफॉल्ट की स्थिति पैदा हो गई है। अगर बढ़ाई गई समयसीमा तक नियमों का पूर्णतया पालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो कड़ी निगरानी कार्रवाई होगी।’ हालांकि आरबीआई शुरुआत में समयसीमा नहीं बढ़ाने पर अड़ा था क्योंकि इस तंत्र से जुड़े बैंकों एवं अन्य भागीदारों के पास नए नियमों के पालन के लिए पर्याप्त समय था। लेकिन भागीदारों के पूरी तरह तैयार नहीं होने के कारण ग्राहकों को बड़ी असुविधा होती, इसलिए नियामक ने अपना रुख नरम किया।
आरबीआई ने कहा, ‘आरबीआई ने ग्राहकों को असुविधा से बचाने की खातिर भागीदारों के लिए नई व्यवस्था को अपनाने की समयसीमा छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दी है।’

Advertisement
First Published - March 31, 2021 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement