facebookmetapixel
Advertisement
छोटे निवेशकों के लिए महंगे शेयर खरीदना होगा आसान, फ्रैक्शनल शेयरों पर SEBI ने बढ़ाया कदमब्रोकरेज का ‘पिक ऑफ द वीक’ बना Ethos, ₹3135 तक जाने का अनुमान, ये ट्रिगर्स भरेंगे जोशफ्रंट-रनिंग केस में केतन पारेख को झटका! SAT ने Capital Group के ट्रेडर्स से पूछताछ की मांग की खारिजत्योहारी सीजन में खाद्य तेल की कीमतों में आएगा अभी और उबाल, एक महीने में 15% बढ़े भावहाई-टेक इंजीनियर्स आईपीओ आज से खुला, ₹53 का शेयर ग्रे मार्केट में ₹78! पैसा लगाएं या नहीं? जानें ब्रोकरेज की रायटाटा ग्रुप का होटल कारोबार होगा और मजबूत, IHCL में ओरिएंटल होटल्स का विलय; शेयरधारकों को कैसे मिलेंगे शेयर?विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बने गिरीश चंद्र मुर्मू, 9 अक्टूबर से संभालेंगे पद

Advertisement

मुर्मू ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है और वह 1991 में रिजर्व बैंक से जुड़े थे

Last Updated- September 29, 2025 | 9:55 PM IST
Shirish Chandra Murmu
भारतीय रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सोमवार को गिरीश चंद्र मुर्मू को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 9 अक्टूबर से 3 साल के लिए होगी।

मुर्मू एक केंद्रीय बैंकर हैं। पिछले 6 साल से वह रिजर्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। वह पर्यवेक्षण विभाग के प्रमुख हैं। वह विभिन्न क्षेत्रों में रिजर्व बैंक के नियमों की समीक्षा के लिए कई उच्च-स्तरीय आंतरिक समितियों का भी नेतृत्व कर चुके हैं। वह सचिव के विभाग का भी प्रभार संभालते हैं।

मुर्मू ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है। वह 1991 में रिजर्व बैंक से जुड़े। उन्हें मध्य और वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर विभिन्न केंद्रीय बैंकिंग कार्यों में 3 दशकों से अधिक का अनुभव है, जिसमें रिजर्व बैंक के एक प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक और बैंकिंग विनियमन, मुद्रा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी आदि जैसे अन्य केंद्रीय बैंकिंग कार्यों में वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिकाएं शामिल हैं।

रिजर्व बैंक में 4 डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, राजेश्वर राव, टी रवि शंकर और पूनम गुप्ता हैं। ये लोग मौद्रिक नीति, विदेशी मुद्रा का प्रबंधन, वित्तीय प्रणाली का विनियमन और पर्यवेक्षण सहित केंद्रीय बैंक के कई कार्यों का कामकाज देखते हैं।  डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव का कार्यकाल 8 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement